फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari on Road Accidents IISSM Global Conclave news and updates

Road Accident: केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- सड़क दुर्घटनाओं के लिए लोगों का व्यवहार जिम्मेदार

Fri, 13 Dec 2024 10:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 13 Dec 2024 10:04 PM IST
सार

गडकरी ने कहा कि हर साल लाखों लोग सड़क हादसों की भेंट चढ़ जाते हैं। हम प्रतिभाशाली डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी खो देते हैं। इन सबका कारण लोगों का गलत व्यवहार है। उन्होंने कहा कि मानव व्यवहार को बदलना बहुत कठिन है।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari on Road Accidents IISSM Global Conclave news and updates
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क हादसों में भारत का पहले स्थान पर आना गर्व का नहीं चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे पास वैश्विक स्तर की सड़कें मिल चुकी हैं। लोगों के पास पैसा है और वे अच्छी-अच्छी गाड़ियां खरीद रहे हैं। लेकिन वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल दुर्घटनाओं को बढ़ा रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। यह दुर्भाग्य का विषय है। गडकरी ने आईआईएसएसएम के ग्लोबल कॉन्क्लेव में आज ये बात कही। 
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि हर साल लाखों लोग सड़क हादसों की भेंट चढ़ जाते हैं। हम प्रतिभाशाली डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी खो देते हैं। इन सबका कारण लोगों का गलत व्यवहार है। उन्होंने कहा कि मानव व्यवहार को बदलना बहुत कठिन है। बड़े पैमाने पर लोगों को प्रशिक्षण देने की जरूरत है। लोग वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना नहीं छोड़ते। लोग हर बात जानने के बाद भी हेलमेट नहीं पहनना चाहते। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुरक्षा कई क्षेत्रों से जुड़ी है, लेकिन हमें सड़क सुरक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यह हमारे देश के 1.5 लाख लोगों को हर साल हमसे छीन लेता है। हमें देश को आत्मनिर्भर बनाना है, कुशल इंजीनियरों को तैयार करना है और दुनिया की सबसे बेहतरीन सड़कें-गाड़ियां बनानी हैं। लेकिन इसके लिए लोगों को अपना व्यवहार भी बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन, प्रशिक्षण और अनुसंधान कभी रुकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि वे स्कूली स्तर से छात्रों को सड़क नियमों का प्रशिक्षण देकर जागरूक करने के लिए काम शुरू कर रहे हैं। सड़कों की सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक कर सबसे बेहतर बदलाव किया जा सकता है। इससे देश की भावी पीढ़ी सड़कों पर चलने के समय ज्यादा सतर्क और गंभीर रहेगी। इससे आने वाले समय में इस तरह के हादसों को रोकने में मदद मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed