फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari Lok Sabha Election campaign BJP objectives news in hindi

'पोस्टर-बैनर पर भरोसा नहीं': आम चुनाव के प्रचार के दौरान बोले गडकरी, कहा- रोजगार प्रदान करना हमारा उद्देश्य

Sat, 23 Mar 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 23 Mar 2024 03:32 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा के प्रचार के दौरान वह हर घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने आगे बताया कि वह लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करते रहेंगे। 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari Lok Sabha Election campaign BJP objectives news in hindi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि वह हर संभव गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि वह गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। एक साक्षात्कार के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि देश में रोजगार के अवसर प्रदान करना और गरीबी खत्म करना ही नरेंद्र मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है, जिसके लिए हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पोस्टर और बैनरों पर भरोसा नहीं है। वह चुनावी प्रचार के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने नितिन गडकरी को नागपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। नागपुर के उम्मीदवार के तौर पर विभिन्न मुद्दों और भाजपा के कार्यों पर चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा, "मैं लोगों से मिलना जारी रखूंगा। मैं मानता हूं कि लोगों से मिलना और उन्हें उनकी समस्याओं से दूर करना बहुत जरूरी है। मैं स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना जारी रखूंगा।"
विज्ञापन


पोस्टर-बैनर पर भरोसा नहीं, घर-घर जाकर लोगों से मिलूंगा: गडकरी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान वह हर घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे पोस्टर और बैनर पर भरोसा नहीं है। मैं घर-घर जाकर लोगों से मिलूंगा और उनसे बातें करूंगा और उनका आशीर्वाद लूंगा। मैं लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करता रहूंगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता नितिन गडकरी अपने गृहनगर नागपुर से चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने इससे पहले 2014 और 2019 में भी यहीं से चुनाव लड़ा था। पिछली लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नाना पटोले को 2,16,009 के अंतर से हराया था। गडकरी से जब पूछा गया कि भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए कौन सा क्षेत्र अधिक मदद कर सकता है। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि हमारे जीडीपी में हमें उत्पादन, सेवा और कृषि की दिशा में काम करना होगा। हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करना और गरीबी मिटाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed