फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister nitin gadkari inaugurates 27 road projects worth rupess 2366 crore in assam

गडकरी ने असम में 2,366 करोड़ रुपये की 27 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Sat, 26 Dec 2020 08:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 26 Dec 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
union minister nitin gadkari inaugurates 27 road projects worth rupess 2366 crore in assam
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने असम में 27 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं की कुल लंबाई लगभग 439 किलोमीटर है, जिनकी लागत 2,366 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन



इसके साथ ही गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के साथ वाणिज्यिक वस्तुओं के परिवहन में आसानी होगी, संपर्क में सुधार होगा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, समय और ईंधन की बचत होगी।
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि असम के लिए सीआरआईएफ (सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) के तहत 174 परियोजनाओं के लिए 2,104 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसमें से 1,177 करोड़ रुपये अब तक जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि राज्य में 85,000 करोड़ रुपये के सड़क मार्ग और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास किया जाएगा। इसमें से 14,000 करोड़ रुपये का काम 2021 में आवंटित किया जाएगा। इसी तरह और 26,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रपट तैयार की जा रही है।


उन्होंने कहा कि 2020 में राज्य में 1,102 करोड़ रुपये की कुल 217 किलो मीटर की सड़क निर्माण परियोजनाओं को पूरा किया गया। अगले साल 357 किलो मीटर के सड़क मार्गों का निर्माण पूरा होगा। इन पर 2,511 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed