फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Narayan says Shiv Sena is enjoying power in Maharashtra by arresting me and slammed Sanjay Raut news in Hindi

नारायण राणे बोले: मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, सत्ता में होने का फायदा उठा रही है शिवसेना

Fri, 27 Aug 2021 04:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Aug 2021 04:46 PM IST
सार

एक समय में शिवसेना का हिस्सा रहे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने का बयान देने के बाद बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। हालांकि, उसी दिन उन्हें जमानत भी मिल गई थी। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच लगातार शब्दबाण चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Narayan says Shiv Sena is enjoying power in Maharashtra by arresting me and slammed Sanjay Raut news in Hindi
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने का बयान देने के बाद गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को राज्य में सत्ताधारी शिवसेना को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना सत्ता में होने का फायदा उठा रही है लेकिन में इन कार्रवाइयों से कतई डरने वाला नहीं हूं।

विज्ञापन


राणे ने कहा, मैंने कुछ गलत नहीं किया है। वो (शिवसेना) सत्ता का लाभ उठा रहे हैं, इसलिए उन्होंने मुझे गिरफ्तार किया। कोविड के मामले में महाराष्ट्र नंबर एक पर है। कोविड के दौरान उन्होंने कुछ नहीं किया। सुशांत सिंह की हत्या हो गई। दिशा सालियान की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, फिर भी दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, मेरे घर के सामने जो शिवसैनिक आए थे उन्हें पुलिस से शह मिली हुई थी। पिछले दो साल में शिवसेना ने कोंकण क्षेत्र के लिए क्या किया है, क्षेत्र को क्या दिया है? उन्हें लगता है कि अगर वो मेरे खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो मैं उनसे डर जाऊंगा। लेकिन हमारी यात्रा (जन आशीर्वाद यात्रा) अभी तक पूरी तरह सफल रही है।'



'बेमतलब की बात करते हैं संजय राउत'
इसके साथ ही, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को निशाने पर लेते हुए केंद्रीय मंत्री राणे ने कहा कि वह बेमतलब की बातें करते हैं। विनायक और संजय राउत शिवसेना के पतन में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। नारायण राणे ने आगे कहा कि कोंकण और कश्मीर के बीच अंतर वही है जो ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच है।  
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed