फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Maneka Gandhi asked states to create special police cell to investigate sexual crimes

मेनका गांधी ने राज्य सरकारों को भेजा पत्र, यौन अपराधों की जांच को स्पेशल पुलिस सेल बनाने की सिफारिश

Thu, 19 Apr 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Apr 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
Union minister Maneka Gandhi asked states to create special police cell to investigate sexual crimes
मेनका गांधी
केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने गुरुवार को राज्य सरकारों और केंद्र शाषित प्रदेशों से कहा है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच के लिए स्पेशल सेल का गठन करें। गांधी ने सभी मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को चिट्ठी लिखकर कहा कि वे सुनिश्चित करें कि यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जांच 'कानून के मुताबिक समय से' हो ताकि पीड़ितों और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन


चिट्ठी में उन्होंने लिखा, "तुरंत और समय पर की गई पेशेवर जांच ही एकमात्र तरीका है जिसमें संभावित अपराधी को सजा दी जा सकती है, लेकिन यह सिर्फ राज्यों द्वारा किया जा सकता है क्योंकि पुलिस विभाग राज्य सरकार के अधीन हैं।" 
विज्ञापन


गांधी ने चिट्ठी में कहा, "यौन अपराधों के लिए या विशेष रूप से बच्चों पर यौन अपराधों के लिए एक विशेष सेल बनाना इस संबंध में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।"

मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि पुलिस अधिकारियों को "यौन अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर फिर से ट्रेनिंग दी जाए", खात तौर पर सबूतों को इकट्ठा करने और उसे संरक्षित करने के बारे में सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने राज्य सरकारों से कहा है कि, "सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा सकते हैं कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों की जांच पूरी करने में सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राज्य सरकारों को ऐसे पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो ऐसे मामलों की जांच में रूकावट बनते हैं या फिर आरोपियों के साथ साठगांठ कर लेते हैं।" 

मंत्री ने राज्य सरकारों से बच्चों के हेल्पलाइन नंबर 1098 के साथ ही ई-बॉक्स का इस्तेमाल करने में बच्चों को जागरूक करने की अपील की। इस पहल के तहत, बच्चे अपराधों के बारे में सीधे बाल अधिकार संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग को रिपोर्ट कर सकते हैं। 


उन्होंने कहा कि यौन अपराधों के मामलों में सबूतों की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब के निर्माण में राज्य सरकार की मदद के लिए पेशकश की।

गौरतलब है कि कठुआ और उन्नाव में बलात्कार की वारदातों के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा था कि वे इन घटनाओं से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा था कि वे चाहती हैं कि कानून में बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में फांसी की सजा का प्रावधान हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed