फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister kiren rijiju targets congress and its allies over curruption

Politics: केंद्रीय मंत्री रिजिजू का तंज, बोले- कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां फैला रही भ्रष्टाचार की बीमारी

Tue, 12 Dec 2023 01:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां फैला रही है। इसके खिलाफ केवल सरकार को ही नहीं बल्कि देश की जनता को भी आंदोलन करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Union Minister kiren rijiju targets congress and its allies over curruption
Kiren Rijiju - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस और उसकी गठबंधन पार्टियों पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों ने इतना भ्रष्टाचार फैलाया है कि इसके लिए सरकार को ही नहीं बल्कि लोगों को भी आंदोलन शुरू करना पड़ा। 
विज्ञापन


रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरन रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं पर लगे कई भ्रष्टाचार के मामलों की सूची जारी की। इसमें आरजेडी, टीएमसी और डीएमके भी शामिल हैं।
विज्ञापन


रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां फैला रही है। इसके खिलाफ केवल सरकार को ही नहीं बल्कि देश की जनता को भी आंदोलन करना पड़ रहा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की दुकान बंद होना चाहिए और इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई केवल मोदी जी की गारंटी के साथ ही की जा सकती है। जांच एजेंसियों को खुली छूट दे दी गई है। वह अब रुकने वाले नहीं हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहु के ठिकानों से 200 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद होने के बाद पार्टी (कांग्रेस) पर लगातार भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साध रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed