फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Union minister K Rammohan Naidu announces new directorate for helicopters under DGCA

DGCA: हेलिकॉप्टरों के लिए डीजीसीए में बनेगा नया निदेशालय, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की घोषणा

Tue, 24 Jun 2025 10:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 10:12 PM IST
सार

डीजीसीए में हेलिकॉप्टरों के लिए नया निदेशालय बनेगा। ये हेलिकॉप्टर सुरक्षा, प्रमाणन और प्रक्रिया संबंधी समस्याएं सुलझाने के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था बनेगा। इसके जरिए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता तय की जाएगी। सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में ऑपरेशन के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर जोर दे रही है।
 

विज्ञापन
Union minister K Rammohan Naidu announces new directorate for helicopters under DGCA
के. राममोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अंतर्गत हेलिकॉप्टरों के लिए एक विशेष निदेशालय बनाने की घोषणा की। यह नया निदेशालय हेलिकॉप्टरों से जुड़े सुरक्षा और प्रमाणन से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली के तहत काम करेगा। यह घोषणा उन्होंने पुणे में आयोजित सातवें हेलिकॉप्टर और छोटे विमान शिखर सम्मेलन में की, जिसका आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार, पवन हंस लिमिटेड और फिक्की के साथ मिलकर किया था।
विज्ञापन


मंत्री राम मोहन नायडू ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'मजबूत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से देश में तेज विकास और अवसरों की नींव रखी गई है। हम भारतमाला, सागरमाला, राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति, राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति और पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान जैसी योजनाओं के जरिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहे हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक: शाह का राज्यों को सुझाव- पूरी तरह खत्म करें बाल कुपोषण; 19 मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


DGCA में नया हेलिकॉप्टर निदेशालय क्यों जरूरी?
मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों को प्रक्रियागत दिक्कतों और प्रशासनिक अड़चनों का सामना करना पड़ता था। 'अब यह नया निदेशालय एक सिंगल विंडो के रूप में काम करेगा और हेलिकॉप्टरों की सुरक्षा, प्रमाणन और नियामकीय मामलों में सहायता करेगा।'


तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
मंत्री ने केदारनाथ और चारधाम जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में हेलिकॉप्टर उड़ानों की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा, 'तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा, न ही संवाद में चूक की गुंजाइश है।' उन्होंने राज्यों, केंद्र और ऑपरेटरों के बीच भरोसे, संवाद और अनुशासन की संस्कृति विकसित करने की बात कही।

'विकसित भारत 2047' में हेलिकॉप्टरों की बड़ी भूमिका
उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में हेलिकॉप्टर और छोटे विमानों की बड़ी भूमिका होगी। 'अगला दशक सिर्फ बड़े विमानों और हवाई अड्डों का नहीं होगा, बल्कि समावेशी और आधुनिक हवाई समाधान का होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उड़ान योजना के जरिए आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बना रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed