फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Jitendra Singh's OSD will be disciplinary action on writing against Piyush Goyal

पीयूष गोयल के खिलाफ लिखने पर केंद्रीय मंत्री के ओएसडी पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Tue, 01 Jan 2019 05:13 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 01 Jan 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh's OSD will be disciplinary action on writing against Piyush Goyal

एक लेख में रेल मंत्री पीयूष गोयल पर आक्षेप लगाने और वरिष्ठ अधिकारियों की बुद्धिमत्ता पर सवाल खड़े करने को लेकर रेल मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह के ओएसडी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है। आधिकारिक दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनीश सहाय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर ‘‘आधिकारिक शिष्टाचार का उल्लंघन एवं दुराचार’’ के मामले में भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) के 2005 बैच के अधिकारी संजीव कुमार को तत्काल वापिस बुलाने को कहा।
विज्ञापन


कुमार जीतेंद्र सिंह के विशेष कार्य अधिकारी हैं। उनका लेख www.railsamachar.com और www.nationalwheels.com ने प्रकाशित किया था।  28 दिसंबर 2018 को लिखे गए पत्र में कहा गया कि लेख अनुचित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भारत सरकार के सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाने के अलावा रेल मंत्री पर भी आक्षेप लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुमार रेल मंत्रालय की कुछ शाखाओं की कथित अनुचित कार्यप्रणाली को लेकर चिंता जाहिर करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed