{"_id":"66b87ab7db08b24ae50bb4ef","slug":"union-minister-hd-kumaraswamy-joins-others-in-planting-seedlings-at-a-paddy-field-in-karnataka-news-in-hindi-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मांड्या में कुमारस्वामी ने किसानों के साथ की धान की रोपाई, कहा- मेरे परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मांड्या में कुमारस्वामी ने किसानों के साथ की धान की रोपाई, कहा- मेरे परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम
Sun, 11 Aug 2024 02:18 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:18 PM IST
सार
कुमारस्वामी ने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि कृषि विभाग उन्हें ही दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर काम कर चुके हैं। वह किसानों की समस्याओं को भी जानते हैं।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक में मांड्या के अरलाकुप्पे गांव में धान की रोपाई में गांववालों के साथ शामिल हुए। उन्होंने खेतों में उतर कर अपने हाथों से पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। कुमारस्वामी ने बताया कि यह उनके परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम है। उन्होंने किसानों का अपना परिवार बताया और कहा कि उनके साथ धना की रोपाई करने में उन्हें खुशी मिली। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह खुशी से कृषि समिति में शामिल हो रहे हैं।
कुमारस्वामी ने कहा, "यह मेरे परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम है। किसान मेरे परिवार हैं और इस वर्ष की खेती में उनके साथ शामिल होना मेरे लिए खुशी का पल है। मैं अपने किसान समुदाय के साथ जुड़कर खुश हूं। हमने आज अपने किसानों के साथ मिलकर पौधे लगाए हैं। मेरे जिड़ने से किसान बहुत खुश हुए। एचडी देवगौड़ा किसान समुदाय से हैं। खेती उनके खून में है। पिछले साल बारिश के कारण हमारे किसानों को बहुत परेशानी हुई थी। इस साल किसान खेतों में काम करके खुश हैं, क्योंकि इस साल अच्छी बारिश हुई है।"
विज्ञापन
कुमारस्वामी ने आगे कहा, "मुझे लगा था कि कृषि विभाग मुझे दिया जाएगा। हमारे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर काम कर चुके हैं। वह किसानों की समस्याओं को भी जानते हैं। वह अच्छा काम करेंगे। उन्होंने किसान समुदाय को पूरा भरोसा दिया है कि उन्हें हर तरह की ताकत मिलेगी। शिवराज सिंह चौहान से लोग अब और ज्यादा की उम्मीद कर रहे हैं।"
विज्ञापन
#WATCH | Karnataka: Union Minister HD Kumaraswamy joins others in planting seedlings at a paddy field, in Aralakuppe village of Mandya. pic.twitter.com/N8D1fr0Sq7
— ANI (@ANI) August 11, 2024विज्ञापन