फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Gadkari Launches 7 National Highway Projects Worth rupees 5569 Crores In Aurangabad

सौगात: नितिन गडकरी ने 5569 करोड़ की सात परियोजना का किया उद्घाटन, बोले- जिले के विकास में भी आएगी तेजी

Sun, 24 Apr 2022 06:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 24 Apr 2022 06:10 PM IST
सार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण से परिवहन के साथ-साथ औरंगाबाद जिले के विकास में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
Union Minister Gadkari Launches 7 National Highway Projects Worth rupees 5569 Crores In Aurangabad
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में विकास को नया आयाम दिया। उन्होंने यहां 5569 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि औरंगाबाद जिले में पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए शहर में सड़क परिवहन महत्वपूर्ण है, जो राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण से परिवहन के साथ-साथ औरंगाबाद जिले के विकास में भी तेजी आएगी। गौरतलब है कि औरंगाबाद जिला महाराष्ट्र के शैक्षिक और पर्यटन केंद्रों में शुमार है। 
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने आगे बोलते हुए कहा कि शहर में यातायात में सुधार होने से न केवल दुर्घटनाओं बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों के लोगों की शहर तक आसानी से पहुंच हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के निर्माण में बुलढाणा पैटर्न की तर्ज पर कई तालाबों का निर्माण किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों के निर्माण में मिट्टी और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।

परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के द्वारा अडगांव-गांधेली, वाल्मी और नक्षत्रवाड़ी क्षेत्र, तीसगांव और साजापुर गांव क्षेत्रों में बनाए गए तालाबों से निकाली गई मिट्टी का दोहरा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सड़कों के लिए मिट्टी निकालने से प्रत्येक क्षेत्र में तालाब बनाना संभव हुआ है। इससे इलाके में तालाब बन गए हैं।


गडकरी ने कहा कि तालाब बनने से भूजल स्तर को बढ़ाकर जल संकट को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे तालाबों के निर्माण से अब तक पानी की क्षमता बढ़कर 14 लाख क्यूबिक मीटर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed