{"_id":"5eb7d8958ebc3e905528deac","slug":"union-minister-came-forward-to-held-female-students-of-north-east-states-who-stucked-in-university-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में फंसी पूर्वोत्तर की छात्राएं जब तक चाहें हॉस्टल में रहें : जितेंद्र सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में फंसी पूर्वोत्तर की छात्राएं जब तक चाहें हॉस्टल में रहें : जितेंद्र सिंह
Sun, 10 May 2020 04:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 10 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही पूर्वोत्तर की उन 13 छात्राओं की मदद के लिए रविवार को आगे आए जिन्हें उनके हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया था। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे जब तक चाहे अपने हॉस्टल में रह सकती हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने इस मामले में तब हस्तक्षेप किया जब दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से 31 मई तक नॉर्थ ईस्टर्न स्टूडेंट्स हाउस फॉर वुमन को खाली करने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रशासन ने छात्राओं से इस महीने के अंत तक भोजनालय के ठेके की अवधि खत्म होने के कारण जल्द से जल्द से हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा था। हॉस्टल में करीब 100 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है लेकिन लॉकडाउन के कारण 13 छात्राएं वहां फंसी हुई हैं। सिंह ने कहा, ‘मैंने छात्राओं के संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वाईसी त्यागी से बात की और मामले का समाधान निकाला। वे जब तक चाहे आराम से हॉस्टल में रह सकती हैं।’
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि जब देश में लॉकडाउन चल रहा है तो किसी को भी छात्राओं को परेशानी में नहीं डालना चाहिए। केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजीजू ने उचित समय पर हस्तक्षेप करने और पूर्वोत्तर की परेशानी में फंसी छात्राओं की मदद के लिए सिंह का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘शुक्रिया डॉ. जितेंद्र सिंह जी। हम लगातार नजर रख रहे हैं और जब भी भारत में विभिन्न स्थानों पर ऐसे मुद्दे सामने आते हैं तो सरकार समय पर हस्तक्षेप करती है।’
विज्ञापन