फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Bhupendra Singh said production and consumption have to be focused to meet climate challenges

Delhi: पर्यावरण के अनुसार जीवनशैली जरूरी, मंत्री बोले-अस्थिर उत्पादन और खपत पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत

Wed, 01 Mar 2023 04:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 04:45 AM IST
सार

पर्यावरण मंत्री ने यह रेखांकित किया कि प्रत्येक व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि उसकी जीवनशैली हर स्तर पर धरती पर उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप हो।

विज्ञापन
Union Minister Bhupendra Singh said production and consumption have to be focused to meet climate challenges
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को भारत-डेनमार्क के एक संयुक्त मंच पर कहा कि अस्थिर उत्पादन और खपत पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देश जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने में एक उदाहरण स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने यह रेखांकित किया कि प्रत्येक व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि उसकी जीवनशैली हर स्तर पर धरती पर उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप हो। ‘भारत-डेनमार्क : हरित एवं टिकाऊ प्रगति के लिए साझेदारी सम्मेलन’ में मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी न सिर्फ दोनों देशों में, बल्कि यूरोप और पूरे विश्व में भी सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विचारों, सर्वश्रेष्ठ पहल, ज्ञान, प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान करने तथा क्षमता निर्माण के लिए एक उपयुक्त मंच है। इस दौरान डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और उनकी पत्नी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


क्राउन प्रिंस ने भारत के प्रयासों की सराहना की
डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन ने मंगलवार को हरित भविष्य की दिशा में भारत के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा, भारत में देखे गए परिवर्तन आश्चर्यजनक हैं। क्रिश्चियन ने कहा, आज दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत है। हम दोनों एक हरित भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस सम्मेलन के साथ, भारत और डेनमार्क सभी के लिए एक हरित भविष्य प्राप्त करने के लिए एक नया कदम और करीब ले गए हैं। यह मेरी विनम्र कामना है कि एक साथ यह समृद्ध यात्रा जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed