{"_id":"5ba1c46f867a557ff306d49b","slug":"union-minister-babul-supriyo-says-to-a-man-i-can-break-one-of-your-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के कार्यक्रम में भड़के बाबुल सुप्रियो, बोले- टांग तोड़कर व्हीलचेयर दे सकता हूं, इधर आओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिव्यांगों के कार्यक्रम में भड़के बाबुल सुप्रियो, बोले- टांग तोड़कर व्हीलचेयर दे सकता हूं, इधर आओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Babul Supriyo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दिव्यांगों के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भड़क गए। इस दौरान उन्होंने एक युवक को उसकी टांग तोड़ने की धमकी दे दी। उन्होंने युवक से कहा कि मैं आपकी एक टांग तोड़कर व्हीलचेयर दे सकता हूं।
विज्ञापन
दरअसल, बाबुल सुप्रियो को सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और अन्य उपकरणों के वितरण के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान वो एक व्यक्ति से परेशान हो गये और उन्होंने युवक से कहा 'तुम क्यों चल रहे हो? कृपया बैठ जाओ।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने युवक से कहा 'क्या हुआ आपको? कोई परेशानी है? मैं आपके एक पैर को तोड़कर व्हीलचेयर दे सकता हूं। इधर आइए।'
विज्ञापन
उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को आदेश भी दे दिया कि अगली बार जब युवक इधर-उधर करे तो उसके पैर तोड़ दीजिए और उसे एक व्हीलचेयर दे दीजिए। उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले मार्च महीने में भी उन्होंने आसनसोल का दौरा किया था, जब राज्य में रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। उस समय भी उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह लोगों की खाल उधेड़वा देंगे। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने वह बयान गुस्से में दिया था।
What happened to you? Any problem? I can break one of your legs: Union Minister Babul Supriyo to a man during a program for differently abled people at Nazrul Manch in Asansol #WestBengal pic.twitter.com/cFxpF7K6Pn
— ANI (@ANI) September 18, 2018