{"_id":"61a109934223c97faf463ebb","slug":"union-minister-athawale-said-that-strict-action-should-be-taken-against-the-farmers-leaders-who-continue-the-strike-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- धरना जारी रखने वाले किसान नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेतावनी: केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- धरना जारी रखने वाले किसान नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, जानिए क्या है मामला
Fri, 26 Nov 2021 09:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 26 Nov 2021 09:51 PM IST
सार
अठावले ने शुक्रवार को घर वापस नहीं जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एएनआई से बात करते हुए अठावले ने कहा कि किसान नेता कह रहे थे कि जब तक कानून को निरस्त नहीं किया जाता है, तब तक वे घर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : Social Media
विस्तार
तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के केंद्र के फैसले के बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं करने के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठालवे ने किसान नेताओं की आलोचना की। अठावले ने शुक्रवार को घर वापस नहीं जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एएनआई से बात करते हुए अठावले ने कहा कि किसान नेता कह रहे थे कि जब तक कानून को निरस्त नहीं किया जाता है, तब तक वे घर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब जब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पहले ही कानूनों को निरस्त करने के फैसले को मंजूरी दे दी है, तो राकेश टिकैत और अन्य किसान-नेताओं को आंदोलन समाप्त करना चाहिए और घर लौट जाना चाहिए। अगर वे घर वापस नहीं जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह मेरी मांग है।
विज्ञापन
किसान 26 नवंबर 2020 से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए आवश्यक विधेयक लाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए एक नए ढांचे पर काम करने के लिए एक समिति का गठन करेगी।
विज्ञापन