फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Arun Jaitley will be back at his North Block office end of this month

अरुण जेटली के लिए संक्रमण रहित नॉर्थ ब्लॉक का ऑफिस तैयार, इस महीने लौट सकते हैं काम पर

Fri, 03 Aug 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Union minister Arun Jaitley will be back at his North Block office end of this month
अरुण जेटली
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली इस महीने के अंत तक काम पर वापस लौट सकते हैं। जेटली के करीबी ने बताया कि अब उनकी तबियत में काफी सुधार है और वह नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपना ऑफिस ज्वाइन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन


तीन महीने पहले अरुण जेटली का दिल्ली स्थित एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था जिसके बाद से वह लगातार छुट्टी पर चल रहे थे। 65 वर्षीय जेटली का नॉर्थ ब्लॉक स्थित ऑफिस उनके स्वागत में पूरी तरह से रेनोवेट कर दिया गया है। यही नहीं उनकी बीमारी का ध्यान में रखते हुए उनके केबिन को पूरी तरह संक्रमण रहित बनाया गया है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें तीन महीने तक आराम करने की सलाह दी थी जो इस महीने के मध्य में पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन


पिछले तीन महीनों से स्वास्थ्य लाभ ले रहे जेटली ने अपनी कमी किसी भी हाल में खलने नहीं दी है और वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे। इस माध्यम से सरकार और अपनी बात रखते रहे। यहां तक की उन्होंने विपक्षी पार्टियों को जीएसटी मामले पर सोशल मीडिया पर ही आड़े हाथों लिया। जेटली की अनुपस्थिति में रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed