फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Anurag Thakur says NYT running smear campaign against India

भारत की दो टूक: अनुराग ठाकुर बोले- देश के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रहा NYT; भारत में कानून से होता है काम

Thu, 04 May 2023 10:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 04 May 2023 10:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि भारत में कानून अपना काम करता है अगर कोई कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। यहां कोई भी मीडिया संगठन होने की स्थिति का हवाला देते हुए गैरकानूनी कामों से छूट नहीं ले सकता। 
 

विज्ञापन
Union minister Anurag Thakur says NYT running smear campaign against India
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) के अध्यक्ष एजी सुल्जबर्गर के हालिया बयान को लेकर फटकार लगाई है। गुरुवार को एनवाईटी की आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा कि वह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रहा है।  

विज्ञापन


क्या है वो बयान जिसपर बिफरे अनुराग ठाकुर
दरअसल, विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर यूनेस्को के एक कार्यक्रम में न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) के अध्यक्ष एजी सुल्जबर्गर शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने भारत में पत्रकारों की स्थिति को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत में केंद्रीय अधिकारियों ने समाचार कक्षों पर छापा मारा और पत्रकारों के साथ बुरा सलूक किया। उनके इसी बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने फटकार लगाई है। 
विज्ञापन


क्या बोले अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि भारत में कानून अपना काम करता है अगर कोई कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। यहां कोई भी मीडिया संगठन होने की स्थिति का हवाला देते हुए गैरकानूनी कामों से छूट नहीं ले सकता। केंद्रीय मंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कोई भी जांच प्रेस पर हमले के बराबर कैसे हो जाती है। एनवाईटी पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कैंपेन  चला रहा है। केंद्रीय मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि अपने इसी अभियान के तहत तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश  के लिए उन्होंने यूनेस्को पोडियम का गलत इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने ट्वीट में लिखा कि भारत के वैश्विक उत्थान और उसके आर्थिक महाशक्ति में बदलने को पचाने में असमर्थ कुछ पुराने विश्व मीडिया घराने भारत के खिलाफ एक व्यवस्थित अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए यह अंतर करना मुश्किल हो गया है कि अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स है या न्यू डिस्टॉर्ट टाइम्स' है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed