फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anurag Thakur said that country got an honest government under the leadership of PM Modi

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को मिली है ईमानदार सरकार

Thu, 29 Jun 2023 04:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 04:23 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने 2014 के पहले खादी की स्थिति और पीएम मोदी के आह्वान के बाद उसके उत्पादन और बिक्री में हुई वृद्धि पर कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद एक दिन में 1 करोड़ 34 लाख की बिक्री हुई। ठाकुर ने कहा, नेता अच्छा हो तो सबकुछ संभव है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur said that country got an honest government under the leadership of PM Modi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश सर्वोपरि है और उनके नेतृत्व में पिछले नौ सालों में देश ने हर क्षेत्र में विकास देखा है। उन्होंने वर्धा में बुधवार को एक जनसभा में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को ईमानदार सरकार मिली है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने 2014 के पहले खादी की स्थिति और पीएम मोदी के आह्वान के बाद उसके उत्पादन और बिक्री में हुई वृद्धि पर कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद एक दिन में 1 करोड़ 34 लाख की बिक्री हुई। ठाकुर ने कहा, नेता अच्छा हो तो सबकुछ संभव है। गांधी जी के सपने को पीएम मोदी ने साकार किया। ठाकुर ने कहा, भाजपा के लिए देश सर्वोपरि और कांग्रेस के लिए गांधी परिवार सर्वोपरि है। यही दोनों दलों के बीच अंतर है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कोई महीना ऐसा नहीं बीता, जिसमें कोई नया घोटाला नहीं हुआ हो। उन्होंने कहा कांग्रेस के काल में कभी कॉमनवेल्थ घोटाला, कभी टूजी, कभी अगस्ता वेस्टलैंड तो कभी जीजाजी घोटाला। लेकिन नौ साल पहले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनने के बाद से देश में कोई घोटाला नहीं हुआ। पिछले नौ सालों में मोदी सरकार ने साढ़े तीन करोड़ गरीब लोगों को पक्के मकान दिए। 12 करोड़ शौचालय बनवाए । नौ करोड़ से अधिक माताओं को गैस के कनेक्शन दिए गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed