{"_id":"658fd5138805d29973020c7b","slug":"union-minister-anurag-thakur-launch-government-of-india-calender-2024-says-today-we-became-pharma-hub-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: भारत सरकार का साल 2024 का कैलेंडर लॉन्च, इस मौके पर बोले केंद्रीय मंत्री- हम आज फार्मा हब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anurag Thakur: भारत सरकार का साल 2024 का कैलेंडर लॉन्च, इस मौके पर बोले केंद्रीय मंत्री- हम आज फार्मा हब
Sat, 30 Dec 2023 02:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:07 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'भारत पहले स्टार्टअप के क्षेत्र में कहीं नहीं था लेकिन आज यहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।'
विज्ञापन
Anurag Thakur
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के साल 2024 के कैलेंडर को लॉन्च किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'भारत पहले स्टार्टअप के क्षेत्र में कहीं नहीं था लेकिन आज यहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। यह भारत के युवाओं की ताकत है और स्टार्टअप इंडिया योजना की सफलता है। उसी तरह हम आज दुनिया के फार्मा हब बन गए हैं।'
'कांग्रेस बांटों और राज करो की रणनीति अपनाती है'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'कांग्रेस जब भी हारती है तब बांटों और राज करो की रणनीति अपनाने की कोशिश करती है। कांग्रेस कभी जातीय जनगणना की बात करती है तो कभी क्षेत्रवाद की बात करती है। मगर कभी भी विकास के मुद्दे पर नहीं बोलती। देश को आगे बढ़ाने वाली चर्चा से कांग्रेस सदैव दूर भागती है।' हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने ये बात कही।

#WATCH | Union Minister Anurag Thakur launches Government of India calendar for 2024; says, "India was nowhere in the field of startups but now it has become the 3rd largest Startup ecosystem. It's the strength of the youth of India and the success of the Startup India… pic.twitter.com/Z0YN4cBiuU
— ANI (@ANI) December 30, 2023
विज्ञापन