फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anurag said G-20 can contribute in finding solutions to global challenges like climate change

अनुराग: वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में योगदान दे सकता है जी-20, वित्त मंत्रियों के साथ बैठक 24 को

Thu, 23 Feb 2023 04:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 04:17 AM IST
सार

अनुराग ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता की मुख्य विषयवस्तु ‘वसुधैव कुटुंबकम’है। दुनिया कोविड-19 वैश्विक महामारी के असर, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संबंधी समस्याओं, महंगाई, जलवायु परिवर्तन की बिगड़ती स्थिति और भू-राजनीतिक तनाव का सामना कर रही है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag said G-20 can contribute in finding solutions to global challenges like climate change
केंद्रीय सूचना एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जी-20, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। केंद्रीय मंत्री बुधवार को जी-20 वित्त एवं केंद्रीय बैंक प्रतिनिधियों (एफसीबीडी) की दूसरी बैठक के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।
विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता की मुख्य विषयवस्तु ‘वसुधैव कुटुंबकम’है। दुनिया कोविड-19 वैश्विक महामारी के असर, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संबंधी समस्याओं, महंगाई, जलवायु परिवर्तन की बिगड़ती स्थिति और भू-राजनीतिक तनाव का सामना कर रही है। ठाकुर ने कहा, इन संकटों के असर के कारण विकास के प्रमुख प्रतिमान की दिशा में प्रगति प्रभावित हो सकती है। जी-20 एक केंद्रित एवं विचारशील संवाद और विचार-विमर्श के जरिये इन चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के साथ पहली बैठक 24-25 फरवरी, 2023 को बंगलूरू में आयोजित होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed