केंद्रीय मंत्री रावसाहेब बोले- महाराष्ट्र में दो-तीन महीने में बनेगी भाजपा की सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र में अगले दो-तीन महीनों में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने विधान परिषद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान परभणी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप यह मत सोचिए कि हमारी सरकार नहीं बनेगी, यह दो-तीन महीनों में बनेगी ... हम इन चुनावों के समापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'
You don't think that our government will not be formed, it'll be formed in two-three months...we're just waiting for these polls to conclude: Union Minister & BJP leader Raosaheb Patil Danve during campaign for Legislative Council elections in Parbhani#Maharashtra (23.11.2020) pic.twitter.com/6WHWJfT5je
— ANI (@ANI) November 23, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बिहार चुनाव के परिणाम आने के ठीक एक दिन बाद 11 नवंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि राज्य की ठाकरे सरकार चार साल भी नहीं चलेगी। उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। इसलिए भाजपा की ओर से संविधान विरोधी कोई काम नहीं होगा। प्रदेश में हम सक्षम विपक्षी पार्टी के रूप में अपना काम करते रहेंगे, लेकिन यह भी तय है कि तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार चार साल नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यदि चुनाव होता है, तो राज्य के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।
महाराष्ट्र में शुरू हो सकता है ऑपरेशन लोटस
सूबे के राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि जल्द ही महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस शुरू हो सकता है। इससे राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। हालांकि, इसको लेकर महाराष्ट्र में फिलहाल कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बयान से एक बार फिर इस चर्चा को बल मिला है।
...तो ऑपरेशन धनुष-बाण भी हो सकता है
वहीं, शिवसेना नेता व राज्य के संसदीय कार्यमंत्री अनिल परब ने कहा था कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जहां ऑपरेशन लोटस चलाने की बात की जा रही है, तो हम भी कम नहीं है। उसी तर्ज पर राज्य में ऑपरेशन धनुष-बाण भी शुरू हो सकता है क्योंकि कोई किसी को रोक नहीं सकता। जिसे ऑपरेशन करना है वह रणनीति तय कर सकता है।
महाराष्ट्र में फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी की सरकार चल रही है। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना शामिल हैं।