गुजरात: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, गृह मंत्री अमित शाह ने की आरती
गृह मंत्री अमित शाह ने रथ यात्रा से पहले अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में आरती की। जगन्नाथ मंदिर को सजाया गया है और मंदिर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में हर साल की तरह आज भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। अबकी बार कोरोना वायरस महामारी के कारण कर्फ्यू के बीच रथ यात्रा का आयोजन होगा। चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है ताकि लोग यात्रा में शामि न हो पाएं। अक्सर हर साल रथ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में भक्त इकठ्ठे होते हैं।
अबकी बार रथ यात्रा के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं। उन्होंने रथ यात्रा से पहले अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में आरती की। जगन्नाथ मंदिर को सजाया गया है और मंदिर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
#WATCH | Gujarat: Union Minister Amit Shah performs 'arti' at Jagannath Temple in Ahmedabad ahead of Rath Yatra pic.twitter.com/QMO94gwem0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 11, 2021
साथ ही इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में हाथी को खाना खिलाया। इस दौरान हाथी ने अपनी सूंड से अमित शाह के सिर छूआ।
#WATCH | Gujarat: Union Minister Amit Shah feeds a temple elephant at Ahmedabad's Jagannath Temple pic.twitter.com/BC9xlgDHu2
— ANI (@ANI) July 11, 2021
अधिकारियों के मुताबिक इस बार144वीं रथयात्रा का आयोजन सादे तरीके से कम समय में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार 12 घंटे के स्थान पर चार-पांच घंटे में यात्रा समाप्त हो जाएगी, हालांकि यह पहले की तरह 19 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अहमदाबाद में रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर को सजाया गया है।
Gujarat: Jagannath Temple all decked up ahead of Rath Yatra in Ahmedabad.
— ANI (@ANI) July 11, 2021
Heavy security has been deployed outside the temple pic.twitter.com/6Psv3KDZku