{"_id":"5708eb704f1c1b6315c810c8","slug":"union-hrd-ministry-rejected-the-demand-of-outstation-students-of-nit-srinagar-for-shifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय ने कहा, 'कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा एनआईटी श्रीनगर'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंत्रालय ने कहा, 'कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा एनआईटी श्रीनगर'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी श्रीनगर में पढ़ रहे दूसरे राज्य के छात्रों की मांग थी कि संस्थान को कहीं और शिफ्ट कर दिया जाए लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह मांग खारिज कर दी है। हालांकि मंत्रालय ने छात्रों के मुख्य मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
संस्थान मे मौजूदा हालात को लेकर दूसरे राज्यों से पढ़ने आए छात्रों के एक समूह ने शुक्रवार रात जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, राज्य के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आला अधिकारियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने जहां संस्थान को कहीं और शिफ्ट करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है वहीं उनसे जुड़े मुख्य मुद्दों जैसे परिसर के अंदर बेहतर सुविधा, शैक्षिक माहौल को सुधारने और हॉस्टल सरीखी सुविधाओं को सही करने पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों का यह भी कहना है कि आगामी 11 अप्रैल को एनआईटी के बोर्ड ऑफ गर्वनर्स की मीटिंग में यह सारे मुद्दे सामने रखे जाएंगे। एनआईटी श्रीनगर के रजिस्ट्रार फयाज अहमद मीर का इस मामले पर कहना है कि स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन दूसरे राज्यों से यहां पढ़ने आए छात्र अब भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।