फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Secy reviewed preparedness Agencies, admn of Andaman and Nicobar in view of impending cyclone in Bay of Bengal 

तूफान: बंगाल की खाड़ी से उठ रहा साल का पहला चक्रवात असानी, अंडमान निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 17 Mar 2022 09:53 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Mar 2022 09:53 PM IST
सार

गृहमंत्रालय ने मौसम विभाग के अनुमान पर संज्ञान लेते हुए अंडमान में पर्यटन, मछली पकड़ने समेत अन्य गतिविधियों पर बृहस्पतिवार से तत्काल रोक लगा दी।

विज्ञापन
Union Home Secy reviewed preparedness Agencies, admn of Andaman and Nicobar in view of impending cyclone in Bay of Bengal 
चक्रवाती तूफान (file photo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस साल के पहला चक्रवात असानी ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व हिस्से से उठना शुरू कर दिया है। इसके कारण अंडमान निकोबार द्वीप में शुक्रवार को भारी बारिश होगी। असानी का पूर्वी तट पर अधिक प्रभाव नहीं होने का अनुमान है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा, बंगाल की खाड़ी केे दक्षिण पूर्वी हिस्से पर मंगलवार को निमभन दबाव का क्षेत्र बना था। यह पूर्व-उत्तरी पूर्व दिशा में 19 मार्च तक बढ़ेगा। उसके बाद उत्तरी दिशा में बढ़ते हुए यह 20 मार्च तक अंडमान निकोबार द्वीप के ऊपर से गुजरेगा। निमभन दबाव वाले क्षेत्र के शनिवार तक कमजोर पड़ने और रविवार को अवसाद में जाने के आसार हैं। इस दौरान अंडमान निकोबार में बारिश होगी व 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा के मुताबिक सोमवार को यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। जिसके बाद इसे असानी कहा जाएगा, यह नाम श्रीलंका ने रखा है। उसके बाद यह उत्तर-उत्तर पूर्व की दिशा में बढ़ते हुए 22 मार्च की सुबह तक बांग्लादेश-उत्तर म्यांमार तट पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


मार्च में अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला पहला चक्रवाती तूफान
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के मौसम विज्ञानी अक्षय देवरास के मुताबिक अगर अनुमान सटीक बैठा तो असानी मार्च में अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला पहला चक्रवाती तूफान होगा। पिछले 132 वर्षों में एक भी चक्रवाती तूफान ने मार्च में अंडमान निकोबार में दस्तक नहीं दी है। वहीं मृत्युंजय मोहापात्र ने बताया कि 1891 से अब तक सिर्फ आठ चक्रवाती तूफान मार्च में आए जिनमें दो अरब सागर और छह बंगाल की खाड़ी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडमान में पर्यटन, मछली पकड़ने व अन्य गतिविधियों पर लगी रोक
गृह मंत्रालय ने मौसम विभाग के अनुमान पर संज्ञान लेते हुए अंडमान में पर्यटन, मछली पकड़ने समेत अन्य गतिविधियों पर बृहस्पतिवार से तत्काल रोक लगा दी। राहत कार्य के लिए तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने उच्च स्तरीय बैठक कर तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने बताया, एक टीम को पोर्ट ब्लेयर में तैनात कर दिया गया है और जरूरत पड़ने पर और टीमों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed