{"_id":"5d5d66508ebc3e6c662e470a","slug":"union-home-secy-rajiv-gauba-appointed-cabinet-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गाबा बने कैबिनेट सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गाबा बने कैबिनेट सचिव
Wed, 21 Aug 2019 09:27 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
राजीव गाबा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा को अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गाबा शुरू में कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर काम संभालेंगे और बाद में मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की जगह देश के शीर्ष नौकरशाह की जिम्मेदारी लेंगे।
एक सरकारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव के तौर पर राजीव गाबा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2019 से दो साल या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक होगा।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव गाबा की कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। वह कार्यभार संभालने से लेकर कैबिनेट सचिव का पद संभालने तक इस पद पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसी के साथ आईएएस अधिकारी अजय कुमार को रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा रक्षा सचिव संजय मित्रा का स्थान लेंगे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बृज कुमार अग्रवाल को लोकपाल में सचिव बनाया गया है।
आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र को रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया है।