{"_id":"60362db48ebc3ee9644166f5","slug":"union-home-ministry-finalized-deadline-to-launch-ayushman-capf-scheme-across-the-country-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आयुष्मान सीएपीएफ' योजना मई तक देशभर में होगी लॉन्च, सुरक्षाबल और उनके परिवार पाएंगे मुफ्त इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'आयुष्मान सीएपीएफ' योजना मई तक देशभर में होगी लॉन्च, सुरक्षाबल और उनके परिवार पाएंगे मुफ्त इलाज
Wed, 24 Feb 2021 04:39 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Wed, 24 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने देशभर में 'आयुष्मान सीएपीएफ' योजना शुरू करने की समयसीमा को अंतिम रूप दे दिया है। इस योजना को देशभर में मई तक लॉन्च कर कर दिया जाएगा। इस योजना को सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल 23 जनवरी को केवल असम में लॉन्च किया था।
विज्ञापन
सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अधिकारियों और सेवारत कर्मियों और उनके आश्रितों को सात बलों- असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसआफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अपने परिवारों के साथ योजना के तहत कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई आखिरी बैठक में, एमएचए ने इस साल मई तक राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना को शुरू करने का फैसला किया। नाम न छापने की शर्तों पर एक वरिष्ठ एमएचए अधिकारी ने बताया कि "पिछले सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर आयुष्मान सीएपीएफ के लॉन्च पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैठक का लक्ष्य इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर इस साल मई तक लॉन्च करना है। यह जवानों और उनके परिवारों के लिए पूरी तरह से कैशलेस और असीम सुविधाएं होगी।"