फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Medal for Excellence in Investigation for the year 2023 awarded to 140 Police personnel

Police Award: 140 पुलिसकर्मियों को 'केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से किया गया सम्मानित, जानें कितने किस विभाग से

Sat, 12 Aug 2023 12:05 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Aug 2023 12:05 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) ने कुशल प्रशासन के शानदार उदाहरण के रूप में अपनी पहचान बनाई है क्योंकि इसने श्रेणी-1 में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) का स्वर्ण पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन
Union Home Minister Medal for Excellence in Investigation for the year 2023 awarded to 140 Police personnel
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

देश के 140 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2023 में 'जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में 15 सीबीआई से, 12 एनआईए से, 10 उत्तर प्रदेश से, नौ-नौ केरल और राजस्थान से, आठ तमिलनाडु से, सात मध्य प्रदेश से और छह गुजरात से हैं। इसके अलावा शेष अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों से हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह जानकारी  केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


अमित शाह ने एनएएफआईएस टीम को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) ने कुशल प्रशासन के शानदार उदाहरण के रूप में अपनी पहचान बनाई है क्योंकि इसने श्रेणी-1 में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) का स्वर्ण पुरस्कार जीता है। ई-गवर्नेंस प्रदान करने में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार उस समर्पण की मान्यता है जो पूरी एनएएफआईएस टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए एक फुल-प्रूफ फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली बनाने में लगाई है। टीम को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed