फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union home minister is doing press conference over elections conducted in assam and bengal

शाह का बड़ा दावा: बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर खिलेगा कमल, ममता ने किया खारिज

Sun, 28 Mar 2021 03:01 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Mar 2021 03:01 PM IST
सार

  • पहले चरण के मतदान के बाद अमित शाह का दावा
  • बंगाल में 26 तो असम में 37 सीटें जीतेगी भाजपा
  • असम में भाजपा को बड़ा जनसमर्थन मिला है

विज्ञापन
union home minister is doing press conference over elections conducted in assam and bengal
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : Twitter - @BJP4India

विस्तार

हाल ही में दो राज्यों में हुए पहले चरण के मतदान के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचंड बहुमत का बड़ा दावा किया है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में पहले चरण की 30 सीटों में से 26 सीटों पर कमल खिलेगा और असम में 47 में से 37 सीटें फिर हमारे खाते में आएंगी। उधर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उनके दावे को खारिज किया और कहा कि दो मई को पता चल जाएगा। 

विज्ञापन


असम में बड़ा जनसमर्थन मिला - शाह
अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा सरकार के कामकाज का असर साफ दिख रहा है। असम में भाजपा को बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है। असम में पहले चरण की 47 सीटों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है और 37 सीटों पर एक बार फिर कमल खिलने वाला है। अमित शाह ने कहा कि असम में जितनी सीटें हमारे पास हैं, उससे भी ज्यादा सीटों के साथ हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




मतदाताओं में भारी उत्साह - शाह
अमित शाह ने कहा कि दो राज्यों में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता की भावनाओं को भाजपा ने काफी करीब से समझा है। ऐसे में पूरा विश्वास है कि बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी। बंगाल में पार्टी को 200 से ज्यादा सीटें आने जा रही है। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल में जिस प्रकार घोर निराशा और हताशा का माहौल था। 27 साल के कम्युनिस्ट शासन के बाद बंगाल के लोगों को आशा थी कि दीदी एक नई शुरुआत लेकर आएगी। मगर दल का चिन्ह और नाम बदल गया लेकिन बंगाल वहीं का वहीं रहा बल्कि और गिरावट आई।
चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया

अमित शाह ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं कि बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान कराने में उन्हें सफलता मिली है। ये कई सालों के बाद हो रहा है कि बिना किसी की मृत्यु के, बम धमाकों के बिना, दोबारा मतदान कराए बिना, मतदान प्रक्रिया पूरी हुई है।

शाह के दावे को ममता ने किया खारिज

प्रथम चरण में 30 सीटों में से 26 जीतने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावे को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने खारिज किया है। बंगाल के चंडीपुर की रैली में ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि मतगणना के बाद जनता का फैसला पता चल जाएगा। हालांकि, ममता ने शाह का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि चुनाव होने के महज एक दिन बाद ही इस तरह का दावा कैसे किया जा सकता है? 
30 सीटों पर दावा क्यों नहीं किया? 
नंदीग्राम से लगे चंडीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव रैली में चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एक नेता ने आज कहा कि भाजपा पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर जीत हासिल करेगी, सभी 30 सीटों पर दावा क्यों नहीं कर दिया, क्या उन्होंने शेष सीटें कांग्रेस और माकपा के लिए छोड़ दी है? ममता ने कहा कि वह किसी तरह का अनुमान नहीं लगाएंगी। उन्होंने कहा कि यह जनता का फैसला है, जो मतगणना के बाद पता चलेगा।
ओ ब्रॉयन ने कहा- माइंड-गेम काम नहीं करेगा, मो-शा 
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने भी शाह के संवाददाता सम्मेलन के शीघ्र बाद एक ट्वीट में कहा, 'माइंड-गेम काम नहीं करेगा, मो-शा (मोदी-शाह के संदर्भ में)'
'यह बंगाल है खेला होबे'
पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'सीटों पर अपना अनुमान लगाने का स्टंट गुजरात जिमखाना में करिए। यह बंगाल है। खेला होबे।'

बता दें, बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और मतगणना दो मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed