फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah says Congress spread communal riots and disturbed law and order in Gujarat during its rule

Amit Shah Gujarat Visit: अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- कांग्रेस राज में अपराधियों के खेल का मैदान था गुजरात

Sun, 29 May 2022 07:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 29 May 2022 07:55 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने और नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने से पहले, गुजरात सांप्रदायिक दंगों, कर्फ्यू और अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से नशीले पदार्थों, हथियारों और आरडीएक्स की तस्करी जैसे मुद्दों से जूझ रहा था।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah says Congress spread communal riots and disturbed law and order in Gujarat during its rule
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमित शाह ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन नाडियाड में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रविवार को उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अतीत में जब कांग्रेस गुजरात की सत्ता में थी तो उसने राज्य में सांप्रदायिक दंगे फैलाने, लोगों को आपस में लड़ने और कानून व्यवस्था की स्थिति को नुकसान पहुंचाने का काम किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने और नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने से पहले, गुजरात सांप्रदायिक दंगों, कर्फ्यू और अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से नशीले पदार्थों, हथियारों और आरडीएक्स की तस्करी जैसे मुद्दों से जूझ रहा था। गृहमंत्री अमित शाह ने खेड़ा जिले के नाडियाड से राज्य के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न पुलिस आवास परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में ये आरोप लगाए। गौरतलब है कि बीजेपी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान गुजरात में इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि कोई व्यक्ति सुबह काम पर निकल कर शाम को घर लौट आएगा। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक संघर्ष निश्चित था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसी ने रथ यात्रा पर हमला करने की हिम्मत नहीं की, जिन्होंने ऐसा करने की हिम्मत की वे सलाखों के पीछे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान, पोरबंदर तस्करों और माफियाओं के लिए एक खेल का मैदान बन गया था, और कच्छ सीमा के माध्यम से हथियारों, नशीले पदार्थों, नकली मुद्रा और आरडीएक्स की तस्करी हो रही थी उन्होंने कहा कि आज, कोई भी कच्छ सीमा में एक इंच भी घुसने की हिम्मत नहीं करता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्रभाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात को सुरक्षित करना शुरू किया। उनके द्वारा शुरू की गई प्रथा को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और हर्ष संघवी द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। शाह ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद गुजरात शांति स्थापित करने में सफल रहा है।

अमित शाह ने की गुजरात सरकार की तारीफ
इस दौरान उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ करने में गुजरात को नंबर एक राज्य बनाने के लिए सरकार को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात पुलिस ने अपराधियों से दो कदम आगे रहने की अपनी नीति के माध्यम से सभी चुनौतियों का सामना किया। आज भी, पूरा देश गुजरात मॉडल को आश्चर्य से देखता है।

इस दौरान गृहमंत्री शाह ने देश भर में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 35,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कई बार, हमने पुलिस के बारे में नकारात्मक शब्द सुने हैं, लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं यह कहना चाहूंगा कि भारत सुरक्षित नहीं होता अगर ये 35,000 जवानों ने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति न दी होती।


खेल परिसर की रखी आधारशिला 
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में स्थित नारनपुरा क्षेत्र में खेल परिसर की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed