न्यूज डायरी: मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से चार उग्रवादी गिरफ्तार; चेन्नई-त्रिची हाईवे पर टक्कर से दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा व्यवस्था में यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सीट को घुमा सकते हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन कुर्सियों में बार-बार खराबी आ जाती है। इसके रख-रखाव में काफी दिक्कत आती है। सीटें स्थायी होने से कोच में अतिरिक्त जगह बचेगी, जिससे हर एग्जीक्यूटिव कोच में एक और नई कतार जोड़ी जा सकेगी। इससे यात्रियों की क्षमता और रेलवे की कमाई में इजाफा होगा।
चेन्नई-त्रिची हाईवे पर बस ने लॉरी को मारी टक्कर, दो की मौत; छह घायल
तमिलनाडु के पेरम्बलूर में चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस ने आगे चल रही लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी और लॉरी तिंडीवनम से पुडुकोट्टई की ओर जा रही थी। टक्कर पेरम्बलूर में बिजली बोर्ड कार्यालय के पास बने फ्लाईओवर पर हुई। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय पोन पालदुरई और 32 वर्षीय थिरुनावुकरासु के रूप में हुई है। घायलों में बस चालक और एक महिला यात्री भी शामिल हैं। सभी को पेरम्बलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1995 बैच के छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति, सीएपीएफ और आईबी में नए उच्च पदों पर तैनाती
केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 1995 बैच के छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गृह मंत्रालय के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। इस फैसले के तहत पांच अधिकारियों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में विशेष महानिदेशक (विशेष डीजी) बनाया गया है। वहीं एक अधिकारी को खुफिया ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
सीएपीएफ में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में संदीप खिरवार और राजेश कुमार को सीआरपीएफ में विशेष डीजी बनाया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में पुणेत रस्तोगी और सतीश श्रीरामजी खंडाकरे को विशेष डीजी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पद्मकर एस रणपिसे को सीआईएसएफ में विशेष डीजी का पद मिला है। आईबी में तैनात जग मोहन को प्रमोशन देकर विशेष निदेशक बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां अधिकारियों के कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
दिग्गज व पुराने आईआईटी दिल्ली का मामला अभी गरमाया है, इसी बीच नए जमाने के आईआईटी मंडी के वरिष्ठ छात्र ने मानसिक तनाव के बाद अपने जीवन को समाप्त कर लिया। ऐसे में केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों में आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों पर सरकार ने आईआईटी मंडी समेत सभी आईआईटी से रिपोर्ट तलब की है। इसमें पूछा है कि छात्रों का तनाव दूर करने पर उन्होंने क्या-क्या ठोस कदम उठाए हैं।
आईआईटी मंडी का छात्र मानसिक तनाव में था और शिक्षक पता लगाने में नाकाम रहे। क्योंकि, नए सत्र को शुरू हुए डेढ़ महीना हुआ है और छह मौत हो चुकी हैं। सभी कैंपस में मेंटल वेलनेस पर काम करना अनिवार्य है। आईआईटी और एनआईटी कैंपस में छात्रों को तनाव से रोकने के लिए शिक्षकों को मेंटल वेलनेस की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, नए आईआईटी में छात्र और शिक्षकों के बीच दूरियां नहीं थी। क्योंकि छोटा कैंपस, दूरदराज के इलाकों में बने कैंपस में छात्रों की संख्या कम होने के कारण सभी एक-दूसरे से जुड़े रहते थे। जबकि, बड़े और पुराने आईआईटी में छात्रों की संख्या अधिक और अत्यधिक रिसर्च प्रेशर के कारण शिक्षक हर छात्र की गतिविधि पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन इस मामले में पूरानी सभी रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। इसीलिए, सभी आईआईटी से फिर रिपोर्ट मांगी है। ताकि कमियों के आधार पर सुधार किया जा सके।
भाषा, जाति, आर्थिक और घरेलू कारण बड़ी दिक्कत
सुप्रीम कोर्ट की टॉस्क फोर्स की प्रांरभिक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रौद्योगिकी संस्थानों में अंग्रेजी भाषा में दिक्कत, आर्थिक और घरेलू तनाव का बड़ा कारण है। इससे, ग्रामीण व वचिंत वर्ग के छात्रों में आत्मविश्वास कम होता है। वे कैंपस में खुद को अजनबी महूसस करते हैं। इससे कक्षाओं में पिछड़ने लगते हैं।
केरलम में चोरी की बाइक से हादसा, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर
अलप्पुझा में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:30 बजे कैचुंडमुक्कू में हुआ। तीनों बिना हेलमेट बाइक से जा रहे थे। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर दो युवक मृत मिले, जबकि तीसरे को अस्पताल भेजा गया। बाइक के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया गया। मालिक ने बताया कि उसने बाइक किसी को नहीं दी थी और वह उसके घर पर खड़ी थी। मौके से सिगरेट के कई पैकेट भी मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।आंगनबाड़ी के पोषण मिश्रण से चीनी हटाने की मांग, बाल अधिकार आयोग ने दिए निर्देश
केरलम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आंगनबाड़ियों में बांटे जाने वाले ‘अमृतम न्यूट्री मिक्स’ में चीनी के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग से चीनी पूरी तरह हटाने और उसकी जगह थोड़ी मात्रा में गुड़ इस्तेमाल करने पर विचार करने को कहा है। आयोग ने बच्चों के लिए पोषण मिश्रण की मात्रा उनकी उम्र के हिसाब से तय करने के निर्देश भी दिए हैं। पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी और बच्चों को दी जाने वाली सही मात्रा लिखने को कहा गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कर्मचारियों और लाभार्थियों को इसके सही इस्तेमाल और स्वस्थ आदतों के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश एक याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया।मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारबंद थे सभी
मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास सुरक्षा बलों ने चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बॉर्डर पिलर 59 के पास अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के तीन सदस्य और प्रेपाक का एक कैडर शामिल है। सुरक्षा बलों के मुताबिक, चारों भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए थे और वापस म्यांमार की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसे नाकाम कर दिया गया। उनके पास से म्यांमार की मुद्रा भी मिली है। सभी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।मणिपुर में 80 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 80 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। असम राइफल्स के अनुसार, बुधवार को सूचना मिलने के बाद असम राइफल्स, सीआरपीएफ और जिरीबाम पुलिस की संयुक्त टीम ने जेटी रोड इलाके की माखा बस्ती में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से 10.891 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी और जब्त नशीले पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है। सुरक्षा बल मणिपुर में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। राज्य में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी रही है।बंगाल में बाढ़ का अलर्ट, मैथन-पंचेत बांध से छोड़ा गया 1.2 लाख क्यूसेक पानी
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश के बीच दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) ने मैथन और पंचेत बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है। बुधवार शाम दोनों बांधों से कुल 1.2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद DVC ने पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा जिलों के निचले इलाकों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया। अधिकारियों के मुताबिक, झारखंड के तेनुघाट बांध से बढ़ी पानी की आवक और तेज बारिश के कारण बांधों पर दबाव बढ़ा था। DVC ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए सावधानी बरतने को कहा है। हालात के अनुसार पानी छोड़ने की मात्रा बदली जा सकती है।असम में अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीमा पर 22 लोगों को रोका गया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश कर रहे 22 लोगों को रोक दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीमा पर तैनात सतर्क सुरक्षा बलों ने इन लोगों की पहचान कर उन्हें सीमा पार करने से पहले ही रोक दिया। हालांकि, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि इन लोगों को सीमा के किस इलाके में रोका गया और उनकी पहचान क्या है। असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मानकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध घुसपैठ की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।असम में 6.6 करोड़ की याबा गोलियां बरामद, चार संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार
असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने चार संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6.6 करोड़ रुपये की याबा गोलियां बरामद की हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की। उनके मुताबिक, श्रीभूमि पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान चालक की सीट के नीचे छिपाकर रखी गईं 66 हजार याबा टैबलेट बरामद हुईं। इनकी अनुमानित कीमत 6.6 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। याबा एक नशीली गोली है, जिसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ अभियान पूरी मजबूती से जारी रहेगा।पुरी जगन्नाथ मंदिर के पास 1,912 करोड़ रुपये, देशभर में 60,821 एकड़ जमीन
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास करीब 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार, 31 अगस्त तक 1,811.10 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में थे। इनमें 1,311.10 करोड़ रुपये सरकारी बैंकों में जमा हैं, जबकि 500 करोड़ रुपये ओडिशा सरकार का कॉरपस फंड है। इसके अलावा मंदिर के बचत, चालू और फ्लेक्सी खातों में 100.71 करोड़ रुपये हैं। मंदिर के पास देशभर में 60,821 एकड़ जमीन भी है। इसमें 60,426 एकड़ जमीन ओडिशा के 24 जिलों में है। मंदिर के रत्न भंडार में सोने और हीरे के आभूषण भी सुरक्षित रखे गए हैं, जिनकी सूची तैयार की जा रही है।
असम में साथी पुलिसकर्मी ने AK-47 से दो जवानों को मारी गोली, दोनों की मौत
असम के कामरूप जिले में गुरुवार सुबह एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर अपने ही दो साथियों को गोली मार दी। घटना असम-मेघालय सीमा पर गेमेरिमुरा बॉर्डर आउटपोस्ट में हुई। पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल चिरंजीव चौधरी ने अपनी AK-47 से फायरिंग की, जिसमें चौकी प्रभारी इंद्रजीत बोरा और कांस्टेबल फजरुल अली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बोको थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
कर्नाटक कैबिनेट ने सरकारी पार्कों और बागों की अधिकतम पांच प्रतिशत जमीन को सार्वजनिक उपयोग के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देने वाले विवादित विधेयक को वापस लेने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी। परमेश्वर ने कहा कि सरकार अब इस प्रस्तावित कानून को सार्वजनिक करेगी और इस पर लोगों से सुझाव मांगेगी। इसके बाद जरूरी संशोधनों के साथ इसे अगले विधानसभा सत्र में दोबारा पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, कैबिनेट ने विधेयक वापस लेने का फैसला किया है। हम इसे वापस लेकर सार्वजनिक चर्चा के लिए रखेंगे और संशोधनों के साथ अगले सत्र में दोबारा पेश करेंगे।
पार्क की जमीन के इस्तेमाल से जुड़ा था विधेयक
यह विधेयक कर्नाटक गवर्नमेंट पार्क्स (प्रिजर्वेशन) एक्ट, 1975 में संशोधन का प्रस्ताव करता था। इसके तहत सार्वजनिक उपयोग और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पार्क की अधिकतम पांच प्रतिशत जमीन को दूसरे काम में इस्तेमाल करने की अनुमति देने का प्रावधान था। विधेयक में जमीन के हस्तांतरण के कई तरीके प्रस्तावित थे। इनमें बिक्री, लीज और अन्य प्रावधान शामिल थे। हालांकि, जमीन के इस्तेमाल की सीमा पांच प्रतिशत तक रखने और कुछ सुरक्षा उपायों का भी प्रस्ताव था।
विपक्ष पर गलतफहमी फैलाने का आरोप
परमेश्वर ने कहा कि सरकार पिछली विधानसभा में यह संशोधन लेकर आई थी, लेकिन इस पर ज्यादा चर्चा नहीं हो सकी। इसके चलते विपक्ष को विधेयक के उद्देश्य को लेकर गलतफहमी पैदा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सरकार अब विधेयक के प्रावधानों पर दोबारा विचार करेगी। इसमें जमीन को लीज पर देने, बेचने और उपहार में देने से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं। सरकार इन प्रावधानों को स्पष्ट करने के बाद ही विधेयक को दोबारा पेश करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने मंत्रियों से आग्रह किया कि जल शक्ति मंत्रालय की सभी पहलों का फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस बैठक में विभिन्न जल योजनाओं की प्रगति और समीक्षा की गई ताकि उनके क्रियान्वयन को और मजबूत बनाया जा सके। प्रधानमंत्री ने राज्यों को एक-दूसरे के सफल मॉडलों और उत्कृष्ट अभ्यासों से सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई योजना किसी एक राज्य में बेहतरीन परिणाम दे रही है, तो अन्य राज्यों को भी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उसे अपनाना चाहिए। सरकार का ध्यान योजनाओं की कमियों को दूर करने और आम लोगों तक इनका लाभ अधिक कुशलता से पहुंचाने पर है।
केपीएससी भर्ती धांधली: जांच के घेरे में आए आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र गंगवार निलंबित
कर्नाटक सरकार ने केपीएससी भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2016 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गंगवार वर्तमान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम निदेशक के रूप में कार्यरत थे। पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट और रिकॉर्ड के साथ हुई हेरफेर की जांच कर रही सीआईडी ने 29 अगस्त को दो दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत की गई है, और मामले की समानांतर जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी की जा रही है।
आधिकारिक स्रोतों के अनुसार, गंगवार फरवरी 2024 से मार्च 2026 तक केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। आरोप है कि वे जांच प्रक्रिया में सीआईडी का सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया। सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीआईडी की जांच पूरी होने तक उनका निलंबन जारी रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन वे राज्य सरकार की लिखित अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।