फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah reviews Gujarat Preparedness for hosting 2036 Olympics games

2036 Summer Olympics: 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर गृह मंत्री शाह ने की बैठक, तैयारियों की समीक्षा की

Sat, 17 Dec 2022 12:14 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Dec 2022 12:14 AM IST
सार

2036 Olympics games: भाजपा ने गुजरात में 2036 ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने का वादा किया है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया था। इसी के तहत गुजरात सरकार ओलंपिक खेलों के आयोजन का अधिकार हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah reviews Gujarat Preparedness for hosting 2036 Olympics games
अमित शाह-भूपेंद्र पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान शाह को 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए गुजरात की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा ने गुजरात में 2036 ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने का वादा किया है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में भी इसे शामिल किया था। इसी के तहत गुजरात सरकार ओलंपिक खेलों के आयोजन का अधिकार हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। राज्य के अधिकारी अब गुजरात में चतुष्कोणीय खेल आयोजन (Quadrennial Sporting Event) को लेकर अंतरराराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन


सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा गुजरात के खेल राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, मुख्य सचिव पंकज कुमार, अहमदाबाद के नगर आयुक्त एम थेनारासन और खेल सचिव अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हो रहा निर्माण
बैठक के दौरान गांधीनगर के सांसद अमित शाह ने 2036 ओलंपिक खेलों के आयोजन का अधिकार हासिल करने के लिए जरूरी दो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इनमें से एक मोटेरा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव और दूसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अहमदाबाद शहर के नारनपुरा क्षेत्र में है। 


बयान में कहा गया है कि बैठक में गृह मंत्री शाह ने जरूरी मार्गदर्शन दिया और अधिकारियों से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोचों के रहने की सुविधा सहित सभी खेल बुनियादी ढांचे ओलंपिक मानकों के अनुसार बनाने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में जल और पर्वतीय खेलों के लिए निर्माणाधीन स्थलों के बारे में भी मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed