फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah Interview said controversy over hijab is unfortunate it is not an election issue

विशेष बातचीत: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- हिजाब पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, यह चुनावी मुद्दा नहीं

Tue, 22 Feb 2022 07:25 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Feb 2022 07:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त अमित शाह ने चुनावी व्यस्तताओं के बीच अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि तीन चरणों के मतदान ने जाति-मजहब की राजनीति करने वाले परिवारवादियों को आईना दिखा दिया है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Interview said controversy over hijab is unfortunate it is not an election issue
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। शाह ने कहा, हमारे लिए यह चुनावी मुद्दा नहीं है। शिक्षण संस्था का अपना अनुशासन होता है। मेरी निजी राय है कि विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म पहननी चाहिए, इसमें विवाद कैसा और क्यों है? 

विज्ञापन


दावा: उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित
उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त अमित शाह ने चुनावी व्यस्तताओं के बीच अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि तीन चरणों के मतदान ने जाति-मजहब की राजनीति करने वाले परिवारवादियों को आईना दिखा दिया है। शाह ने कहा, मोदी सरकार की नीतियों के कारण गरीबों का जातियों में अलग स्वतंत्र अस्तित्व बना है। इसलिए वह किसी के कहने पर नहीं, अपने मन से वोट करता है, और वह भाजपा को वोट कर रहा है।
विज्ञापन


गरीबों के वोटों के मालिक बनने वालों की खिसक गई जमीन

  • शाह ने कहा, गरीबों के वोटों के मालिक बनकर घूमने वाले ठेकेदार इस बार मुंह की खाएंगे। उनको जमीन खिसक गई है। 
  • मीडिया व राजनीतिक पंडितों के जाति के आधार पर चुनाव विश्लेषण भी अब नहीं होंगे।


किसानों की समस्याओं पर पीएम संवेदनशील
किसानों के मुद्दों और आंदोलन का चुनाव पर असर खारिज करते हुए शाह कहते हैं, भाजपा की प्राथमिकता में किसान हमेशा से रहे हैं, उनको समस्याओं के प्रति खुद प्रधानमंत्री संवेदनशील है। पश्चिम यूपी में आंदोलन का असर नगण्य था, लखीमपुर खीरी में खुद मैं जनसभा करके आया हूं, वहां भी किसान आंदोलन का कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: अकाली दल से दोस्ती नहीं, अपना संगठन खड़ा करेंगे
पंजाब में बहुमत को लेकर शायद ही कोई राजनीतिक पंडित बता पाएगा। लेकिन, यह तय है कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ बेहतर प्रदर्शन करेगी। उत्तराखंड-यूपी समेत बाकी दोनों राज्यों गोवा व मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बन रही है।

पंजाब में त्रिशंकु की स्थिति में शिरोमणि अकाली दल से फिर दोस्ती संभव है? 
भाजपा ने तय किया है कि अब पंजाब के हर जिले में अपना संगठन खड़ा किया जाएगा, खुद के दम पर ही आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed