फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah inaugurates a stadium at KLE Society BVB Engineering College in Hubballi

Karnataka: अमित शाह ने हुबली में स्टेडियम का उद्घाटन किया, सीएम बोम्मई और प्रह्लाद जोशी रहे मौजूद

Sat, 28 Jan 2023 11:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुबली में केएलई सोसाइटी के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टेडियम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah inaugurates a stadium at KLE Society  BVB Engineering College in Hubballi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुबली में केएलई सोसाइटी के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टेडियम का उद्घाटन किया। उनके साथ सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


शाह ने कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कर्नाटक भाजपा के 'विजय संकल्प अभियान' के तहत शनिवार को यहां एक रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) पर वंशवाद की राजनीति और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। शाह ने कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन


शाह ने यहां बसवन्ना देवरा मठ से गली मरियम्मा मंदिर तक एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तक विशेष रूप से सजाए गए खुले वाहन पर रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई, प्रह्लाद जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा, पार्टी के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकट्ठा हुए लोगों ने नेताओं को ले जा रहे वाहन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं और ढोल बजने की आवाज के साथ 'मोदी मोदी', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। शाह ने रोड शो के अंत में सभा को संबोधित किया, जिस दौरान उन्होंने वंशवाद की राजनीति और भ्रष्टाचार के लिए विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) पर निशाना साधा और उनसे आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने के लिए कहा।


भाजपा सरकार के विभिन्न 'जनहितैषी' कार्यक्रमों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस केवल गांधी परिवार की आरती करती है और जद (एस) में दादा, बेटा, पोता, उनकी पत्नियां, पोते का बेटा हर कोई चुनाव लड़ना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed