फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah in Telangana Adilabad Jana Garjana Sabha public event Latest Updates

Amit Shah: 'मुख्यमंत्री KCR ने गरीब, किसान, दलित, आदिवासी का काम नहीं किया', अमित शाह ने बीआरएस सरकार को घेरा

Tue, 10 Oct 2023 04:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Oct 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah in Telangana Adilabad Jana Garjana Sabha public event Latest Updates
अमित शाह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के आदिलाबाद में 'जन गर्जना सभा' (सार्वजनिक कार्यक्रम) में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की सरकार 10 साल तक चली, लेकिन मुख्यमंत्री KCR ने गरीब, किसान, दलित, आदिवासी का काम नहीं किया। मुख्यमंत्री KCR का एक ही लक्ष्य है, अपने बेटे KTR को मुख्यमंत्री बनाना और हमारा लक्ष्य है आदिलाबाद के हर आदिवासी नौजवान को नौकरी, शिक्षा दिलाना।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक सिर्फ गरीबी की बात की, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। 12 लाख करोड़ का घपला, घोटाला और भ्रष्टाचार यह INDI गठबंधन वाली कांग्रेस पार्टी ने किया है। PM मोदी के 9 साल के शासन में हमारा कोई विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। शाह ने कहा कि KCR की पार्टी का चुनाव चिह्न गाड़ी है, लेकिन गाड़ी कौन चलाता है? उनकी गाड़ी का स्टीयरिंग ओवैसी के पास है, उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


केसीआर बताएं किन सिद्धांतों पर चलती है उनकी पार्टी
गृह मंत्री अमित शाह देर शाम जब हैदराबाद में बुद्धिजीवियों और पेशेवरों से मिले तो एक बार फिर उन्होंने परिवारवाद को लेकर केसीआर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा सिद्धांतों के आधार पर चलती है। मैं खुले तौर पर कहता हूं कि केसीआर अपने पार्टी के सिद्धांतों की घोषणा करें...इनकी कोई नीति नहीं है, कविता को जेल जाने से बचाना और केटीआर को मुख्यमंत्री बनाना इसके अलावा इनका कोई लक्ष्य नहीं है। ये परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का भला नहीं कर सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed