{"_id":"62473ea1c6699a5e5d07baf2","slug":"union-home-minister-amit-shah-in-karnataka-shivkumar-swami-115th-birth-anniversary-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में शाह: शिवकुमार स्वामी की 115वीं जयंती में गृहमंत्री ने लिया हिस्सा, जानें राज्य को क्या-क्या दीं सौगातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में शाह: शिवकुमार स्वामी की 115वीं जयंती में गृहमंत्री ने लिया हिस्सा, जानें राज्य को क्या-क्या दीं सौगातें
Fri, 01 Apr 2022 11:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:34 PM IST
सार
गृहमंत्री ने चिकबल्लापुर जिले के मुद्दनहल्ली में 200 बिस्तर वाले अस्पताल सत्य साई ग्राम का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने 80 करोड़ गरीब जनता को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार मुहैया कराया।
विज्ञापन
अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तुमकुर में शिवकुमार स्वामी की 115वीं जयंती में हिस्सा लिया। वह सिद्धगंगा मठ में गुरु वंदना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। शाह दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी मौजूद थे।
विज्ञापन
शाह ने ट्वीट किया, आज सिद्धगंगा मठ में डॉ श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी की 115वीं जयंती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्वामी जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों और पिछड़ों को खाना, छत और शिक्षा प्रदान करने में समर्पित कर दिया। वह एक उल्लेखनीय आत्मा थे जिन्होंने अपनी नेक सेवाओं और मानवीय प्रयासों के माध्यम से अनगिनत जीवन को सशक्त बनाया। मैं उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात कर्नाटक पहुंचे, जहां सीएम बोम्मई, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजयुमो की भारत दर्शन सुशासन यात्रा की लॉन्च
शाह ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके लिए भारत दर्शन सुशासन यात्रा को लॉन्च किया। चार दिवसीय इस यात्रा के जरिये कार्यकर्ताओं को देश की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और ऐतिहासिक समृद्धि से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा भाजयुमो कार्यकर्ता इस यात्रा के जरिये विभिन्न राज्यों के बड़े विकास मॉडल भी देख सकेंगे। इससे भाजयुमो कार्यकर्ताओं का अनुभव बढ़ेगा। सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने विशेष कार्यक्रम को लॉन्च करने के लिए शाह का आभार जताया।
विज्ञापन
200 बिस्तर वाले अस्पताल का शिलान्यास
गृहमंत्री ने चिकबल्लापुर जिले के मुद्दनहल्ली में 200 बिस्तर वाले अस्पताल सत्य साई ग्राम का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने 80 करोड़ गरीब जनता को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार मुहैया कराया। उन्होंने बताया, बीते सात वर्षों में देशभर में 596 मेडिकल कॉलेज खुले हैं।
2023 के विधानसभा चुनाव के लिए रखा 150 सीटों का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य में 2023 विधानसभा चुनावों के लिए कर्नाटक के भाजपा नेताओं के समक्ष 150 सीटों का लक्ष्य रखा है। शाह ने शुक्रवार शाम प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए, इसमें चुनाव से पहले अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को शामिल करने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने बताया कि कोर कमेटी ने अगले चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने हमें अगले चुनाव में 150 सीटें (225 सदस्यीय विधानसभा में) जीतने के उद्देश्य से कार्य योजना को लागू करने के लिए मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने हमें तैयारियों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया है।