{"_id":"62a4c42eee202831d7089a19","slug":"union-home-minister-amit-shah-chairs-a-meeting-of-the-western-zonal-council-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah In Diu: पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए अमित शाह, कही यह बात ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah In Diu: पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए अमित शाह, कही यह बात
Sat, 11 Jun 2022 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:29 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि हर राज्य में पुलिस मुख्यालय में ऐसे सभी मामलों की जांच की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी को सौंपी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हुए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा के लिए रखे गए 30 विषयों में से 27 का समाधान कर दिया गया है। इस बीच अमित शाह ने सेवामुक्त युद्धपोत आईएनएस खुकरी में खुखरी मेमोरियल संग्रहालय का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान शाह ने महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों की जल्द जांच और अपराधियों को समयबद्ध तरीके से सख्त सजा दिलाने की कही। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री ने महिलाओं और बच्चों से दुष्कर्म तथा यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच जल्द करने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही इन मामलों में एक समयबद्ध तरीके से सख्त सजा दिलाने की भी बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर राज्य में पुलिस मुख्यालय में ऐसे सभी मामलों की जांच की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी को सौंपी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि संभव हो सके तो यह काम महिला अधिकारियों को ही सौंपना चाहिए।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक, डाक विभाग अतिरिक्त 20,715 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लाइव टच प्वाइंट खोलेगा जोकि नियमित डाक सेवाओं के अतिरिक्त होंगी और बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराएंगी।