फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah arrives at the airport in Ahmedabad for two day gujarat visits

गुजरात : अमित शाह पहुंचे अहमदाबाद, सोमवार को तीन टीकाकरण केंद्रों का करेंगे दौरा

Sun, 20 Jun 2021 09:34 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Jun 2021 09:34 PM IST
सार

अमित शाह का सोमवार को टीकाकरण केंद्रों पर जाने का मकसद लोगों को गुजरात सरकार के बड़े टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार का यह अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah arrives at the airport in Ahmedabad for two day gujarat visits
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी रविवार देर शाम अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार से उनका तीन कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों पर जाने का कार्यक्रम है,जिसमें से एक केंद्र अहमदाबाद में है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाह का सोमवार को टीकाकरण केंद्रों पर जाने का मकसद लोगों को गुजरात सरकार के बड़े टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार का यह अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि बड़े टीकाकरण अभियान के तहत उसकी योजना प्रतिदिन एक लाख लोगों को टीका लगाने की है। निगम ने कहा कि शाह का यहां के बोडाकदेव इलाके में पंडित दीनदयाल हॉल में सुबह जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान शहर के महापौर किरीट परमार और एएमसी के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ होंगे।
विज्ञापन


भाजपा की राज्य इकाई ने एक बयान जारी करके कहा कि केंद्रीय मंत्री दो और टीकाकरण केंद्रों पर जाएंगे, जिनमें से एक कोलवाड में एक स्कूल में और एक अन्य रूपाल में स्वास्थ्य केंद्र में है। ये दोनों ही इलाके गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं, जहां का प्रतिनिधित्व शाह करते हैं। पार्टी ने कहा कि वह दो फ्लाईओवर,रेलवे ओवरब्रिज और कलोल में एपीएमसी की एक नई इमारत का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद नगर निगम ने कहा कि बोडाकदेव में सामुदायिक सभागार ‘‘25 ऐसे टीकाकरण केंद्रों में से एक है, जहां स्थानीय सांसद, विधायक और पार्षद टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि गुजरात सरकार सोमवार से राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करेगी, जहां तत्काल पंजीकरण करके 18-44 वर्ष के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed