{"_id":"6ab14a2e57f2e3eaa7010c0f","slug":"cisf-on-monday-took-charge-of-security-of-three-enforcement-directorate-offices-in-mumbai-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में ईडी के कार्यालयों की सुरक्षा करेगा सीआईएसएफ, फिलहाल 17 दफ्तरों की हिफाजत कर रहा केंद्रीय बल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में ईडी के कार्यालयों की सुरक्षा करेगा सीआईएसएफ, फिलहाल 17 दफ्तरों की हिफाजत कर रहा केंद्रीय बल
Mon, 21 Sep 2026 08:46 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में ईडी के कार्यालयों की सुरक्षा करेगा सीआईएसएफ
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 45 जवानों की एक टुकड़ी के साथ मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन कार्यालयों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। इस तैनाती के साथ, सीआईएसएफ द्वारा अब देश भर में ईडी कार्यालयों को सुरक्षा (आईएस ड्यूटी पैटर्न पर) प्रदान करने का आंकड़ा बीस पर पहुंच गया है। फिलहाल ईडी के 17 कार्यालय, सीआईएसएफ की सुरक्षा में थे।
विज्ञापन
मुंबई में जिन तीन कार्यालयों को सुरक्षा के दायरे में लिया गया है, वे वर्ली के सीजे हाउस में ईडी का पश्चिमी क्षेत्र और एमबीजेडओ-II कार्यालय तथा मझगांव के निर्माण भवन में एमबीजेडओ-I कार्यालय हैं। नियमित तैनाती सोमवार को सीआईएसएफ यूनिट एमपीए मुंबई के वरिष्ठ कमांडेंट धीरज कुमार सिंह की देखरेख में शुरू हुई है।
विज्ञापन
वर्ली के सीजे हाउस स्थित ईडी कार्यालय में एक उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ईडी के पश्चिमी क्षेत्र के विशेष निदेशक सुभाष अग्रवाल और एमबीजेडओ-I, ईडी के अतिरिक्त निदेशक मयंक पांडे के साथ-साथ वरिष्ठ कमांडेंट धीरज कुमार सिंह तथा सीआईएसएफ और ईडी के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
तीनों स्थानों पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और पेशेवर आचरण के उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें एक्सेस कंट्रोल (आवाजाही पर नियंत्रण), परिसर की सुरक्षा और सुरक्षा संबंधी जरूरतों पर त्वरित प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया गया है।