फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry says 22 states and UTs report positivity rate below national average

22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना पॉजिटिव केस की दर राष्ट्रीय औसत से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय

Fri, 09 Oct 2020 02:13 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Union Health Ministry says 22 states and UTs report positivity rate below national average
लखनऊ के सदर इलाके में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

केंद्रशासित प्रदेशों (यूटी) सहित कम से कम 22 राज्यों में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की दर राष्ट्रीय औसत से कम है जो 8.19 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इन राज्यों में बिहार (2.61), गुजरात (3.30), झारखंड (3.82), उत्तर प्रदेश (3.92), हिमाचल प्रदेश (4.93), राजस्थान (5.11), मध्य प्रदेश (5.98), पंजाब (5.99), हरियाणा 6.65), ओडिशा (6.71), उत्तराखंड (7.13), जम्मू और कश्मीर (7.24), तेलंगाना (7.38) और पश्चिम बंगाल (8.15) शामिल हैं। 
विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रति दिन प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 140 परीक्षण कराने की सलाह को पूरा कर रहा है। देश में हर रोज 15 लाख से अधिक कोविड-19 नमूनों का परीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पिछले 24 घंटों में लगभग 12 लाख परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में किए गए 11,94,321 परीक्षणों के साथ, संचयी परीक्षण 8.34 करोड़ (8,34,65,975) को पार कर चुके हैं।

उपलब्धियों की एक और कड़ी में, 35 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने परीक्षण की सलाह दी गई संख्या को पार कर लिया है। हर 10 लाख लोगों पर प्रति दिन परीक्षण का राष्ट्रीय औसत 865 है। 

पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,06,069 हो गई है। 

देश में सक्रिय मामले लगातार 17वें दिन 10 लाख से कम हैं। वर्तमान में, 9,02,425 सक्रिय मामले में कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 13.20 फीसदी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वालों की अधिक संख्या ने राष्ट्रीय रिकवरी रेट को 85.25 फीसदी तक पहुंचाने में मदद की है।

फिलहाल देश में 8,93,592 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 12.94 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में आठ अक्तूबर तक कोविड-19 के 8,46,34,680 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,68,705 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। 


आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 964 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 358 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 101, तमिलनाडु के 68, पश्चिम बंगाल के 63, उत्तर प्रदेश के 45, आंध्र प्रदेश के 42 और दिल्ली के 37 लोग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed