{"_id":"611a5b978ebc3e42b412967a","slug":"union-finance-minister-nirmala-sitharaman-says-petrol-and-diesel-price-can-not-be-slashed-down-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों को झटका: नहीं सस्ता होने वाला पेट्रोल-डीजल, वित्त मंत्री ने बताया क्यों नहीं दी जा सकती आम आदमी को राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उम्मीदों को झटका: नहीं सस्ता होने वाला पेट्रोल-डीजल, वित्त मंत्री ने बताया क्यों नहीं दी जा सकती आम आदमी को राहत
Mon, 16 Aug 2021 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:31 PM IST
सार
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी की उम्मीदों को सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और झटका दिया है। सीतारमण ने कहा है कि अभी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी नहीं की जा सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़िए वित्त मंत्री ने क्या बताया इसके पीछे का कारण।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को कहा कि यह सही है कि लोच चिंतित हैं। लोगों का चिंतित होना जायज है। जब तक केंद्र और राज्य चर्चा नहीं करते हैं तह तक इसका कोई समाधान संभव नहीं है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में कोई कटौती नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सरकारी खजाने पर यूपीए सरकार की ओर से जारी किए गए तेल बांडों के लिए किए जा रहे ब्याज भुगतान का बोझ है। सरकार ने अभी तक केवल ऑयल बॉन्ड पर पिछले पांच साल में 62 हजार करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि साल 2026 तक हमें अभी 37 हजार करोड़ रुपये का भुगतान और करना है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि ब्याज भुगतान के बावजूद 1.30 लाख करोड़ से अधिक का मूलधन अभी भी बकाया है। अगर हम पर तेल बॉन्ड का बोझ नहीं होता तो हम ईंधन पर उत्पाद शुल्क कम करने की स्थिति में होते। वित्त मंत्री ने वाहन ईंधन की कीमतों पर वर्तमान में बनी इस स्थिति के लिए पूरी तरह के कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
We'll still have to pay interest of Rs 37,000 crores by 2026. Despite interest payments, principal outstanding of over 1.30 lakh crores is still pending. If I didn't have the burden of oil bonds, I would have been in a position to reduce excise duty on fuel: Finance Minister(2/2)
— ANI (@ANI) August 16, 2021
सीतारमण ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 1.44 लाख करोड़ रुपये कीमत के ऑयल बॉन्ड जारी करके तेल की कीमतें घटाई थीं। मैं इस तरह की चालबाजी नहीं कर सकती हीं जैसी पिछली यूपीए सरकार ने की थी। इससे हमारी सरकार पर बोज बढ़ा है और इसी वजह से हम पेट्रोल डीजल की कीमतें कम नहीं कर पा रहे हैं।
नए कर पोर्टल में आ रही दिक्कतों को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि नए टैक्स पोर्टल में आ रही समस्याओं का अगले दो-तीन दिन में पूरी तरह समाधान हो जाएगा।