फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Council of Ministers meeting PM Modi reviewed progress first 100 days agenda of third term

मंत्रिपरिषद बैठक में पीएम मोदी की नसीहत: केंद्र की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं, 100 दिन के एजेंडे की समीक्षा की

Fri, 30 Aug 2024 05:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 05:31 AM IST
सार

पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों के साथ बैठकर महिलाओं और गरीबों को प्रभावित करने वाले मुद्दों और विभिन्न नीतिगत उपायों के समय पर कार्यान्वयन पर चर्चा की। सुषमा स्वराज भवन में पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन
Union Council of Ministers meeting PM Modi reviewed progress first 100 days agenda of third term
केंद्रीय कैबिनेट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का मंत्र दिया। करीब 40 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों को सरकार की उपलब्धियों को बेहतर ढंग से जनता तक पहुंचाने पर ध्यान देने की नसीहत दी।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों के साथ बैठकर महिलाओं और गरीबों को प्रभावित करने वाले मुद्दों और विभिन्न नीतिगत उपायों के समय पर कार्यान्वयन पर चर्चा की। सुषमा स्वराज भवन में पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान चार वर्गों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के लिए उपायों पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल रहे। जून में सरकार के सत्ता संभालने के बाद से शुरू की गई नई योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के बारे में जागरूकता फैलाने पर खासतौर पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों से बोले-यह तो छोटी सी डोज थी
पीएम मोदी ने बैठक में पहली बार मंत्री बने नए मंत्रियों से खासतौर पर बातचीत की। बैठक के समापन पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में मंत्रियों से यह भी कहा कि यह तो सिर्फ एक छोटी सी डोज थी। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्हें पूरी उम्मीद है कि मंत्रियों को बिना रुके काम करने के तौर-तरीकों की आदत हो जाएगी।

  • 10 साल पूरे होने वाली योजनाओं का मनेगा जश्न...सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से संसद में की गई बजट घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि जिन योजनाओं के 10 साल पूरे हो रहे हैं, उनका जश्न 5 सितंबर को मनाया जाएगा।

भारत आज दुनिया से बराबरी के स्तर पर करता है संवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत गरिमा के साथ बराबरी के स्तर पर दुनिया के साथ संवाद करता है। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से बृहस्पतिवार को चर्चा की के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि कैसे विश्व स्तर पर देश की धारणा बदल रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक आईएफएस के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस बैच में 15 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 36 आईएफएस अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed