फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Council of Ministers: Important post given to 11 women in the Council of Ministers

महिला शक्ति: कैबिनेट में अब सर्वाधिक 11 महिलाएं, विस्तार में नए जुड़े ये सात चेहरे

Thu, 08 Jul 2021 08:24 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 08:24 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सात साल में अब महिला मंत्रियों की संख्या सर्वाधिक 11 हो गई है। सबकी अपनी खासियतें हैं। कोई पूर्व नौकरशाह है तो कोई एमबीबीएस डॉक्टर है।

विज्ञापन
Union Council of Ministers: Important post given to 11 women in the Council of Ministers
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में महिला मंत्री - फोटो : twitter

विस्तार

टीम मोदी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। बुधवार को सात महिला सांसदों को मंत्री बनाया है। सात साल में अब महिला मंत्रियों की संख्या सर्वाधिक 11 हो गई है। सबकी अपनी खासियत है। कोई पूर्व नौकरशाह तो कोई एमबीबीएस डॉक्टर है।

विज्ञापन


अनुप्रिया सिंह पटेल
लोकसभा सांसद, मिर्जापुर, यूपी (दूसरी बार सांसद)

  • पूर्व में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री रहीं। अब वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री।
  • सियासी जीवन शुरू करने से पहले एमिटी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर 2014 में मिर्जापुर के सांसद बनीं। मनोविज्ञान की छात्रा रही हैं। पिता सोनेलाल पटेल की विरासत संभाल रही अनुप्रिया यूपी की जातिवादी राजनीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
  • विज्ञापन


शोभा करंदलाजे 
लोकसभा सांसद, उडुपी (दूसरी बार सांसद)

  • कर्नाटक में विधायक और एमएलसी रहीं। अब कृषि व कृषक कल्याण राज्यमंत्री।
  • कम उम्र में आरएसएस में शामिल हुईं। कई वर्षों तक संघ के लिए काम किया। 1994 में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। शोभा को बीएस येदियुरप्पा ने पहली बार भाजपा सरकार में मंत्री बनाया। ग्रामीण विकास जैसे विभाग संभाले।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


अन्नपूर्णा देवी, लोकसभा सांसद, कोडरमा, झारखंड

  • झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। सिंचाई, महिला व बालकल्याण विभाग संभाले। 2019 में भाजपा में शामिल। अब केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री।


प्रतिमा भौमिक
लोकसभा सांसद, त्रिपुरा पश्चिम

  • छोटे किसान परिवार से जुड़ी हैं। जीव विज्ञान में स्नातक। पहली बार त्रिपुरा को केंद्र में जगह। अब सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री।


डॉ भारती प्रवीण पवार 
लोकसभा सांसद डिंडोरी (एमबीबीएस) 

  • नासिक जिला परिषद सदस्य रहीं। पहले एनसीपी में थीं। कुपोषण, पेयजल पर खूब काम किया। अब स्वास्थ्य राज्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री।


दर्शना विक्रम जरदोश 
लोकसभा सांसद, सूरत (तीसरी बार सांसद) 

  • सूरत नगर निगम के पार्षद रहीं। गुजरात समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य भी।
  • पार्षद के तौर पर काफी सक्रिय रहीं। अब कपड़ा व रेल राज्य मंत्री।
  • चार दशकों से सार्वजनिक जीवन में हैं। संगीत और अरंगेतराम में विशारद।
  • वाणिज्य में स्नातक दर्शना विक्रम जरदोश कला और सांस्कृतिक संगठन 'संस्कृति' की निदेशक भी हैं।


मीनाक्षी लेखी
लोकसभा सांसद, नई दिल्ली (दूसरी बार सांसद)

  • सुप्रीम कोर्ट की नामी वकील हैं। अब विदेश व सांस्कृतिक राज्य मंत्री की जिम्मेदारी।
  • बतौर अधिवक्ता महिला मुद्दों खासतौर पर घरेलू हिंसा पर काम। महिलाओं के लिए सेना में स्थायी कमीशन का सुप्रीम कोर्ट निशुल्क केस लड़ा।
  • राफेल डील मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अदालत की अवमानना का मुकदमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed