फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Commerce Minister Piyush Goyal says Indian Economy is also breaking records like movie RRR as export figure for FY 2021 2022 export figures reached 418 billion dollars

अच्छी खबर: 2021-22 में 418 अरब डॉलर का हुआ निर्यात, गोयल बोले- 'आरआरआर' की तरह अर्थव्यवस्था भी बना रही रिकॉर्ड

Sun, 03 Apr 2022 05:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 03 Apr 2022 05:53 PM IST
सार

साल 2021-22 में भारत का निर्यात 418 अरब डॉलर रहा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी देते हुए दक्षिण भारत की हाल ही में आई और कमाई के मामले लगातार नए रिकॉर्ड बना रही फिल्म आरआरआर का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था भी इसी तरह एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।

विज्ञापन
Union Commerce Minister Piyush Goyal says Indian Economy is also breaking records like movie RRR as export figure for FY 2021 2022 export figures reached 418 billion dollars
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में भारत की अर्थव्यवस्था पर बात की और इस दौरान हाल ही में आई फिल्म आरआरआर का जिक्र भी किया। गोयल ने कहा, 'मुझे पता चला है कि आरआरआर फिल्म शायद इस देश की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है और 750 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसी तरह, मुझे लगता है कि भारत की अर्थव्यवस्था भी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।' पीयूष गोयल वित्त वर्ष 2021-22 के लिए निर्यात का आंकड़ा 418 अरब डॉलर पर पहुंचने को लेकर बोल रहे थे। 

विज्ञापन

 



गोयल ने वित्त वर्ष 2021-22 के व्यापार के आंकड़े जारी करते किए। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न व आभूषणों और रसायन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के चलते इस साल देश का वस्तुओं का निर्यात 418 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 में देश ने 40 अरब डॉलर का निर्यात किया जो एक महीने में निर्यात का सर्वोच्च स्तर है। इसके पहले मार्च 2021 में 34 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 में भारत ने 292 अरब डॉलर का निर्यात किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 23 मार्च को देश ने 400 अरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को पार कर लिया था। भारत ने सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को किया है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, बांग्लादेश और नीदरलैंड रहे। निर्यात का आंकड़ा 400 अरब डॉलर से ऊपर पहुंचने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया था। उन्होंने कहा था कि यह आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी का असर शांत होने के बाद अर्थव्यवस्था में तेज सुधार देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed