फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet to Meet Today to Discuss Guidelines

पीएम आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कोरोना पर दिशानिर्देशों और राहत पैकेज पर होगा मंथन

Wed, 15 Apr 2020 05:50 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 15 Apr 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Union Cabinet to Meet Today to Discuss Guidelines

कोरोना महामारी से निपटने को लेकर पीएम आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। पीएम मोदी ने मंगलवार को 20 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में कड़ी शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की है। इसे लेकर दिशानिर्देश जारी करने की बात कही है, जिस पर इस बैठक में मंथन किया जाएगा। बैठक में उद्योग जगत के लिए राहत पैकेज का भी एलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

अगले एक हफ्ते की तैयारी

बैठक में अगले एक हफ्ते की तैयारियों पर भी गहन मंथन होगा। दरअसल  देश में कोरोना संक्त्रस्मित लोगों की संख्या दस हजार से ज्यादा हो गई है। बीते दो दिनों से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। दुनिया के कई देशों में संक्रमित होने वालों की संख्या दस हजार पहुंचने के बाद स्थिति भयावह हुई है। ऐसे में सरकार संक्रमण की संख्या घटाने के लिए कुछ कड़े निर्णय लेगी। निर्णय किस तरह का हो, इसका प्रस्ताव गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार किया है।

विज्ञापन

मंत्रालयों के सुझावों पर निर्णय

पीएम ने बीते हफ्ते सभी मंत्रियों को लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों में रफ्तार देने और जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए 10-10 सुझाव मांगे थे। पीएम के निर्देश के बाद सभी मंत्रालयों ने सुझावों की सूची पीएमओ को दे दी थी। बुधवार की बैठक में इन सुझावों पर भी मंथन कर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed