फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet meeting tomorrow Operation Sindoor and one year's achievements will be discussed

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक कल: जाति जनगणना पर जोर; पीएम पेश करेंगे सरकार का एजेंडा; ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात

Tue, 03 Jun 2025 08:27 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 08:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सरकार के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियों के प्रचार की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही आतंक पर प्रहार करने वाले सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के प्रचार की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
Union Cabinet meeting tomorrow Operation Sindoor and one year's achievements will be discussed
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों और आतंकवार पर प्रहार के लिए चलाए गए सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के प्रचार-प्रचार का ताना-बाना बुना जाएगा। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की यह दूसरी और पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। बैठक में पीएम के संबोधन के साथ कैबिनेट सचिव सरकार की उपलब्धियों और विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अपराहन 4:30 बजे से शुरू होने वाली बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन से होगी। इसके बाद सभी अहम मंत्रालय एक साल के कामकाज का ब्यौरा रखेंगे। बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव डा टीवी सोमनाथन एक साल के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए लिए गए निर्णयों पर एक प्रस्तुति देंगे। इसके बाद विदेश सचिव ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सफलता: स्वदेशी कार टी-सेल थेरेपी बनी जीवनरक्षक, ल्यूकोमिया-ट्यूमर में आईआईटी-TMH को मिली बड़ी कामयाबी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम पेश करेंगे सरकार का एजेंडा
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री अपनी सरकार का भावी एजेंडा पेश करेंगे। तीसरे कार्यकाल के दौरान बीते साल 28 अगस्त की मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम ने परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का नारा देते हुए भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ विभिन्न नीतियों के केंद्र में महिला, गरीब, युवा और किसानों को रखने का आह्वान किया था। इस बार के संबोधन में पीएम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ 2047 तक विकसित देश में शामिल करने का रोडमैप बताएंगे।

ये भी पढ़ें:- अध्ययन: करोड़ों साल पहले धरती की करवट ने रचा जीवन का अध्याय, एशिया-अफ्रीका पुल ने शुरू किया जीवन का नया दौर

जाति जनगणना पर रहेगा जोर
मोदी सरकार 9 जून को अपने तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लेगी। ऐसे में मंत्रिपरिषद की बैठक में 11 साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसले, चलाई गई योजनाओं, नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रचार की रणनीति तैयार होगी। इनमें जाति जनगणना कराने के निर्णय के व्यापक प्रचार के लिए चुना गया है। इसके लिए 25 जून तक देश भर में व्यापक अभियान छेडऩे की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। इसके साथ ही इस बार ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद पर भारत की ओर से किए गए प्रहार को भी व्यापक स्तर पर भुनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed