फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet approves vadhavan Greenfield Port Project local people and fishermen are protesting

महाराष्ट्र: वाधवन की है पौराणिक मान्यता, भगवान राम ने यहां किया था राजा दशरथ का तर्पण

Fri, 21 Jun 2024 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा सुरेन्द्र मिश्र
सुरेन्द्र मिश्र Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 07:10 AM IST
सार

पालघर जिले के वाधवन गांव में बनने वाला ग्रीनफील्ड बंदरगाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री संजय बनसोडे कहते हैं कि वाधवन बंदरगाह से राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
Union Cabinet approves vadhavan Greenfield Port Project local people and fishermen are protesting
केंद्रीय कैबिनेट - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र के वाधवन (वाढवण) में 76,200 करोड़ की लागत से देश के सबसे अधिक कंटेनर क्षमता वाले बंदरगाह बनाने की मंजूरी दी है। जिस वाधवन गांव के नाम पर ग्रीनफील्ड बंदरगाह बनाया जाना है उसकी पौराणिक मान्यता है। वाधवन गांव में शंखोदर नामक एक स्थान है जहां की मान्यता यह है कि यहां पर भगवान राम ने वनवास के दौरान अपने पिता राजा दशरथ का तर्पण किया था।

विज्ञापन


पालघर जिले के वाधवन गांव में बनने वाला ग्रीनफील्ड बंदरगाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री संजय बनसोडे कहते हैं कि वाधवन बंदरगाह से राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। वे इसे केंद्र की तरफ से महाराष्ट्र को दिया गया बड़ा उपहार मानते हैं। वहीं, स्थानीय जनता और मछुआरे इसका विरोध कर रहे है। वाधवन बंदरगाह विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण पाटिल ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बंदरगाह बनने से मछुआरों का रोजगार चौपट हो जाएगा और मछली के पलने-बढ़ने की जगह गोल्ड बेल्ट नष्ट हो जाएगा। बंदरगाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) में हमारी याचिका विचाराधीन है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने कानून को ताक पर रखकर वाधवन बंदरगाह बनाने की मंजूरी दी है। पाटिल ने कहा कि हमने इसके खिलाफ रविवार को स्थानीय लोगों की सभा बुलाई है जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed