सरकार का तोहफा: 11.56 लाख रेल कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, 78 दिन के बोनस का एलान
मोदी कैबिनेट ने दीवाली से पहले रेल कर्मचारियों को बोनस देने को मंजूरी दी है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों से पहले रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 11.56 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी।
Union Cabinet approves Productivity Linked Bonus equivalent to 78 days' wage to eligible non-gazetted Railway employees (excluding RPF/RPSF personnel) for FY20-21. About 11.56 lakh non-gazetted Railway employees are likely to benefit from the decision:Union Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/cv7IDkulZb
— ANI (@ANI) October 6, 2021विज्ञापन
इसमें सरकार के करीब 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे हर साल अपने कर्मचारियों को बोनस देती आ रही है। पिछले साल भी कोरोना संकट के समय रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिला था.। पिछले साल कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस के तौर पर मिले थे।
पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने की मंजूरी
वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी। इसमें 5 वर्षों में 4,445 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय होगा। यह पीएम मोदी के 5एफ विजन से प्रेरित कदम है- फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन तक।