फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget 2024: Govt proposes to set up e-commerce hubs to promote exports

Budget 2024: केंद्र सरकार ने रखा प्रस्ताव, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किए जाएंगे ई-कॉमर्स हब

Tue, 23 Jul 2024 03:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 23 Jul 2024 03:33 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) और पारंपरिक कारीगरों को अपने उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचने में सक्षम बनाने के लिए पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Union Budget 2024: Govt proposes to set up e-commerce hubs to promote exports
केंद्रीय बजट 2024-25- निर्यात को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किए जाएंगे ई-कॉमर्स हब- वित्त मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (पीपीपी) मोड में ई-कॉमर्स माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हब स्थापित करने की घोषणा की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि निर्बाध विनियामक और लॉजिस्टिक ढांचे के तहत ये हब एक ही छत के नीचे व्यापार और निर्यात से संबंधित सेवाओं की सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


नियामक ढांचा सितंबर तक तैयार होने की उम्मीद
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने हाल ही में कहा है कि ई-कॉमर्स माध्यम के माध्यम से देश के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक नियामक ढांचा सितंबर तक तैयार होने की उम्मीद है। वर्तमान में, इस माध्यम से भारत का निर्यात सालाना लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि पड़ोसी देश चीन का 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। आने वाले वर्षों में इसे 50-100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने की संभावना है।
विज्ञापन


ई-कॉमर्स केंद्रों से निर्यात के बहुत बड़े अवसर
इन ई-कॉमर्स केंद्रों के जरिए, छोटे उत्पादकों को एग्रीगेटर्स को बेचने की सुविधा दी जाएगी और फिर एग्रीगेटर को बेचने के लिए बाजार मिलेंगे। जिन निर्यात उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं, उनमें आभूषण, परिधान, हस्तशिल्प और ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) सामान शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय की शाखा डीजीएफटी भी आरबीआई और वित्त मंत्रालय समेत तमाम संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर ई-कॉमर्स माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में निर्यात के बहुत बड़े अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हम में निर्यात मंजूरी को सुगम बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वेयरहाउसिंग सुविधाएं, सीमा शुल्क निकासी, रिटर्न प्रोसेसिंग, लेबलिंग, परीक्षण और री-पैकेजिंग भी हो सकती है। 

सीमा पार ई-कॉमर्स व्यापार में बेहतर बढ़ोत्तरी का अनुमान
भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के महानिदेशक अजय सहाय ने पहले कहा था कि यह एक तरह का बॉन्डेड जोन होगा, जो ई-कॉमर्स कार्गो के निर्यात और आयात को सुगम बनाएगा और काफी हद तक पुनः आयात की समस्या का समाधान करेगा, क्योंकि ई-कॉमर्स में लगभग 25 प्रतिशत माल पुनः आयात किया जाता है। पिछले साल, सीमा पार ई-कॉमर्स व्यापार लगभग 800 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और 2030 तक 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।


वहीं आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के ई-कॉमर्स निर्यात में 2030 तक 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की क्षमता है, लेकिन बैंकिंग मुद्दे विकास में बाधा डालते हैं और परिचालन लागत बढ़ाते हैं। भारत ने 2030 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक निर्यात का लक्ष्य रखा है और सीमा पार ई-कॉमर्स व्यापार को इस लक्ष्य को पूरा करने के माध्यमों में से एक के रूप में पहचाना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed