{"_id":"58919f654f1c1b0b13e81a13","slug":"union-budget-2017-11-benefits-for-common-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेटली के बजट के 11 तोहफे, जानिए क्या है आपके काम का?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेटली के बजट के 11 तोहफे, जानिए क्या है आपके काम का?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में देश का आम बजट पेश कर दिया। परंपरा से हटकर इस बार के बजट में घोषणाओं की भरमार नहीं रही न ही सस्ते और महंगे पर ज्यादा ध्यान दिया गया। बजट को लेकर सबसे ज्यादा उम्मीदें पाले पैठे मध्यम वर्ग के लिए भी बजट में कुछ खास नहीं रहा सिवाय इसके कि इस बार टैक्स छूट की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख कर दी गई। तो चलिए हम आपको बताते हैं बजट की 11 खास बातें।
विज्ञापन
Trending Videos
आम आदमी के फायदे की कई योजनाएं
-बजट में गरीबों पर सरकार ने अपनी मेहरबानी जाहिर करते हुए मई तक 2019 तक एक करोड़ सस्ते मकान देने का वादा किया है
-डेढ़ लाख गांवों में पहुंचेगी ब्राड बैंड सेवा, डिजिटल इंडिया से जुड़ेंगे ग्रामीण इलाके
-ट्रेनों में सफाई के लिए एसएमएस से शुरू होगी 'क्लीन माई कोच' सेवा
-पासपोर्ट पर सरकार ने दी राहत, जीपीओ में भी मिल सकेंगे पासपोर्ट
-रेलवे का टिकट IRCTC से बुक करने पर नहीं देना होगा सर्विस टैक्स
-जमीन अधिग्रहण पर मिलने वाले मुआवजे पर नहीं देना होगा टीडीएस
-इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ी, 3 लाख तक नहीं देना होगा कोई टैक्स
-3 से 3.5 लाख तक 2500 रुपये और 3.5 से 5 लाख तक दस की बजाय देना होगा पांच फीसदी टैक्स
-1 मई 2018 तक देश के सभी गांवों में पहुंचेगी बिजली
-ग्रामीण इलाकों में सड़कों के विस्तार के लिए 19000 करोड़ का बजट पास
- राजनीतिक दलों पर लगाम, दो हजार से ज्यादा के नकद चंदे पर रोक