फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union agriculture minister shivraj singh approves extension of purchase period groundnut and soyabean

Agriculture: किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने सोयाबीन और मूंगफली खरीद की समय सीमा बढ़ाई

Tue, 11 Feb 2025 01:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Feb 2025 01:20 PM IST
सार

सरकार के फैसले के बाद पीएम-आशा योजना के तहत यह मंजूरी दी गई है। जिसमें सोयाबीन खरीद की समय सीमा को महाराष्ट्र में 24 दिनों के लिए और तेलंगाना में 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
union agriculture minister shivraj singh approves extension of purchase period groundnut and soyabean
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सोयाबीन और मूंगफली की खरीद की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन और मूंगफली खरीद की समयसीमा में विस्तार को मंजूरी दे दी है। इससे बड़ी संख्या में किसानों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


इन राज्यों के किसानों को होगा फायदा
सरकार के फैसले के बाद पीएम-आशा योजना के तहत यह मंजूरी दी गई है। जिसमें सोयाबीन खरीद की समय सीमा को महाराष्ट्र में 24 दिनों के लिए और तेलंगाना में 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं कर्नाटक में मूंगफली खरीद की समय सीमा 25 दिनों और गुजरात में छह दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि तूर, मसूर और उड़द दाल की 100 फीसदी खरीद अगले चार वर्षों तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दालों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात को कम करने के लिए यह फैसला किया गया है। भारत, दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन


पीएम आशा योजना में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस), मूल्य कमी भुगतान योजना (पीडीपीएस), बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) और मूल्य स्थिरीकरण निधि (पीएसएफ) जैसे विभिन्न घटक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम आशा योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इतनी सोयाबीन की हुई खरीद
केंद्रीय कृषि मंत्री ने 2024-25 के खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना में सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी है। 9 फरवरी 2025 तक 19.99 एलएमटी सोयाबीन की खरीद की गई है, जिससे 8,46,251 किसान लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह, सरकार ने खरीफ 2024-25 के लिए आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों में मूल्य समर्थन योजना के तहत मूंगफली की खरीद को मंजूरी दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed