फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNICEF Initiative: Amitabh Bachchan, Sachin Tendulkar and Kareena Kapoor are appealing – Children must get vaccinated

यूनिसेफ की पहल : अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और करीना कपूर कर रहे अपील-बच्चों को टीके जरूर लगवाएं

Mon, 02 May 2022 01:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 May 2022 01:22 PM IST
सार

#LongLifeForAll: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है। इस मौके पर यूनिसेफ की पहल को सराहते हुए अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और करीना कपूर जैसी हस्तियों ने बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया है।
 

विज्ञापन
UNICEF Initiative: Amitabh Bachchan, Sachin Tendulkar and Kareena Kapoor are appealing – Children must get vaccinated
विश्व टीकाकरण सप्ताह - फोटो : amar ujala

विस्तार

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की सबसे अहम उपलब्धियों में से एक है अलग-अलग बीमारियों से बचाने वाले टीके। कोरोना जैसी महामारी आने के बाद टीकों की अहमियत और बढ़ गई है। ऐसे में यह जरूरी है कि कोई भी बच्चा जरूरी टीकों से वंचित ना रहे। टीकाकरण के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से हर साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में वर्ल्ड इम्युनाइजेशन वीक मनाया जाता है। 190 से ज्यादा देशों में काम कर रहा यूनिसेफ भी टीकों के जरिए बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाता है। यूनिसेफ इस सिद्धांत पर काम करता है कि सुरक्षित माहौल में जीना और विकसित होना हर बच्चे का अधिकार है।

विज्ञापन


जागरुकता को लेकर यूनिसेफ की इसी पहल को जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन, महान खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री करीना कपूर ने सराहा है। तीनों ही हस्तियों ने अपने संदेश सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों और खासकर माता-पिता से बच्चों का टीकाकरण समय पर कराने की अपील की है। आइए जानते हैं कि ये हस्तियां क्या कह रही हैं...
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने कहा- टीके बच्चों और उनके परिवार के लिए रक्षा कवच हैं
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि कल्पना करें कि हमारे देश में सभी बच्चों को ऐसी सभी बीमारियों का टीका लगा हो, जिन्हें वैक्सीन के जरिए रोका जा सकता है तो कैसा हो। यही वह भविष्य है, जो हम सभी बच्चों के लिए चाहते हैं। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए हमें मिलकर काम करने की जरूरत है। आपने ये शब्द कई बार सुने होंगे- दो बूंद जिंदगी की और पांच साल-सात बार। उम्मीद है कि आप जानते होंगे कि ये किस बारे में है। मैं जीवनरक्षक टीकों के बारे में बात कर रहा हूं, जो सभी बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीकाकरण एक रक्षा कवच की तरह काम करता है, जिससे न सिर्फ बच्चे, बल्कि उनके परिवार और उनका समुदाय भी सुरक्षित रहता है। बच्चों को उनके टीके की जरूरत होती है। आपसे अनुरोध करूंगा कि कृपया अपने बच्चों को तय समय पर टीका लगवाने के लिए अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल जरूर ले जाएं। बच्चे का इम्युनाइजेशन कार्ड ले जाना न भूलें। आइए हम साथ मिलकर एक ऐसे विश्व की कल्पना करें, जिसमें हर बच्चा स्वस्थ हो और टीके लगवा चुका हो।

View this post on Instagram

A post shared by UNICEF India (@unicefindia)



सचिन तेंदुलकर ने कहा- माता-पिता बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं
सचिन तेंदुलकर ने अपनी अपील में कहा- यूनिसेफ की तरफ से विश्व टीकाकरण दिवस पर महत्वपूर्ण संदेश यही है कि हर माता-पिता को यह सुनिश्चित कराना चाहिए कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए उन्हें सरकार की तरफ से बताए गए टीके लगाए जाएं।




करीना कपूर ने कहा- टीके सुरक्षित और असरदार, जिंदगियां भी बचाते हैं
करीना कपूर कहती हैं कि जब मैं पहली बार मां बनी तो मैंने यह सुनिश्चित किया कि बच्चे का टीकाकरण सही समय पर होता रहे ताकि वह स्वस्थ रहे। माता-पिता के तौर पर हमने अपने दूसरे बच्चे के लिए वैक्सीनेशन का वही शेड्यूल अपनाया क्योंकि हमने देखा है कि टीके सुरक्षित होते हैं, असरदार होते हैं और जिंदगी बचाते हैं। अपने स्थानीय टीकाकरण केंद्र से यह जानकारी लेना ना भूलें कि आपके बच्चों को टीके लगवाने का सही समय क्या है और बच्चों का पूरा टीकाकरण करवाएं।

View this post on Instagram

A post shared by UNICEF India (@unicefindia)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed